{"_id":"61e984d32154cb084316eef4","slug":"gwalior-kicking-and-punching-among-farmers-over-fertilizer-in-bhitarwar-commotion-lasted-for-half-an-hour-police-pacified-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: भितरवार में खाद को लेकर किसानों के बीच चले लात-घूंसे, आधा घंटे तक चला हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: भितरवार में खाद को लेकर किसानों के बीच चले लात-घूंसे, आधा घंटे तक चला हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया
Thu, 20 Jan 2022 09:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:20 PM IST
सार
भितरवार में खाद को लेकर किसानों में झड़प का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर पहुंच गई। किसानों में जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Gwalior: भितरवार में किसानों में विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भितरवार में खाद को लेकर किसानों में झड़प का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर पहुंच गई। किसानों में जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मामला भितरवार में खाद वितरण केंद्र का बताया जा रहा है। किसानों की चली आ रही खाद की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और किसान खाद के लिए सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। कड़कड़ाती सर्दी में महिलाएं सहित परिवार के सभी लोग लाइन में लगने पर मजबूर हैं। इसके बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
गुरुवार को भितरवार में खाद वितरण केंद्र पर खाद लेने आए किसान आपस में भिड़ गए। खाद लेने की जद्दोजहद के चलते वहां मौजूद कुछ किसानों में पहले विवाद हुआ, बाद में लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।