फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: 15-Year-Old Alleges 3 Minors Took Him to Isolated Spot, Assaulted and Misbehaved With Him

गुना: किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, तीन नाबालिग नामजद, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Sep 2026 10:04 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 10:04 AM IST
सार

15 वर्षीय किशोर ने तीन नाबालिगों पर मारपीट और आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर घटना का वीडियो बनाने और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Guna: 15-Year-Old Alleges 3 Minors Took Him to Isolated Spot, Assaulted and Misbehaved With Him
कोतवाली पुलिस थाना

विस्तार

गुना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन नाबालिगों पर उसे बहाने से सुनसान स्थान की ओर ले जाने, वहां मारपीट करने और आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी के स्थानीय जनप्रतिनिधि से पारिवारिक संबंध होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। 15 वर्षीय किशोर ने थाने पहुंचकर शिकायत में बताया कि वह शाम करीब चार बजे अपने घर के बाहर गली में एक दोस्त के साथ मौजूद था। इसी दौरान तीन नाबालिग वहां पहुंचे। उन्होंने उसे अपने साथ पास स्थित मैदान में खेलने के लिए चलने को कहा। पीड़ित उनके साथ मैदान की ओर चला गया।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक मैदान पहुंचने के बाद तीनों किशोर उसे झाड़ियों की तरफ ले गए। पीड़ित का आरोप है कि वहां उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। किशोर ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसके साथ दोबारा भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे धमकाया गया कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धमकी के चलते वह कुछ समय तक परेशान रहा और बाद में परिवार को जानकारी देकर पुलिस के पास पहुंचा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसमें आपत्तिजनक कृत्य के साथ मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित आरोप भी शामिल हैं। पुलिस अब शिकायत में बताए गए घटनास्थल, परिस्थितियों और आरोपों की जांच कर रही है। 

मामले में शामिल तीन आरोपियों में से जानकारी सामने आई है कि आरोपी नाबालिगों में से एक के स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ पारिवारिक संबंध हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। नाबालिग होने के कारण आरोपियों और पीड़ित की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी जा रही है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed