फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP Panchayat Chunav: Unique initiative to build a temple, villagers auctioned the post of sarpanch, whole panchayat elected unopposed

MP Panchayat Chunav: मंदिर निर्माण कराने अनोखी पहल, ग्रामीणों ने सरपंच पद किया नीलाम, पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी

Wed, 15 Jun 2022 11:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 11:45 AM IST
सार

गुना के लालोनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से सरपंच को चुना। यहां मंदिर निर्माण में जिस प्रत्याशी ने ज्यादा रुपये की बोली लगाई उसे गांववालों ने निर्विरोध सरपंच चुन लिया।

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Unique initiative to build a temple, villagers auctioned the post of sarpanch, whole panchayat elected unopposed
लालोनी में सरपंच पद के लिए लगाई गई बोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले की लालोनी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनने के लिए ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका अपनाया। गांव में सरपंच पद के लिए दो महिला प्रत्याशियों ने दावेदारी रखी थी, जिस पर ग्रामीणों ने उनके सामने एक अनूठी शर्त रखी और शर्त जीतने वाली महिला को निर्विरोध सरपंच चुना।
विज्ञापन


दरअसल, ग्रामीण गांव में कृष्ण भगवान के मंदिर का निर्माण कराने चाहते थे, ग्रामीणों का मानना था कि चुनाव निर्विरोध हो जाएं और गांव में भगवान का मंदिर भी बन जाए, इसके लिए ग्रामीणों ने दोनों महिला उम्मीदवारों के सामने मंदिर निर्माण में चंदा देने की बात कही, जिस उम्मीदवार ने ज्यादा चंदा देने की बोली लगाई उसे सभी ने सरपंच चुन लिया।
विज्ञापन


सरपंच पद के लिए दो महिला उम्मीदवार कांति और श्यामा मैदान में थीं। पंचायत के जरिए सारी रूपरेखा तय की गई। कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए सरपंच पद की प्रत्याशी कांतिबाई मीना (69) ने 23 लाख की बोली लगाई वहीं उनकी प्रतिद्वंदी ने 22 लाख रुपये की बोली लगाई। इस तरह कांति बाई को सबसे ज्यादा बोली लगाने पर निर्विरोध सरपंच चुना गया। गांववालों ने सरपंच के साथ ही 13 पंच पदों पर भी महिलाओं को निर्विरोध चुना। ग्राम पंचायत के निर्विरोध चुने जाने के साथ ही यह पिंक पंचायत बन गई। वहीं, निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत को 15 लाख रुपये की राशि शासन की ओर से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालोनी बनी पिंक पंचायत
गुना से लगभग 45 किमी बमोरी की लालोनी ग्राम पंचायत में 1320 मतदाता हैं। इस बार यहां सरपंच पद OBC महिला के लिए आरक्षित है। वहीं, 13 पंच पदों में से 3 आदिवासी और 10 OBC के लिए आरक्षित थे। लालोनी पंचायत में मंदिर बनाने के लिए नीलामी में दो महिलाओं के परिजनों ने भाग लिया था। ज्यादा बोली लगाने वाले प्रत्याशी को सरपंच चुन लिया गया। बाकी सभी ने फॉर्म जमा ही नहीं किए।

सरपंच पद के लिए बोली लगाने की रूपरेखा पूर्व सरपंच हरगोविंद मीना ने की थी। हरगोविंद लालोनी के लंबे समय तक सरपंच थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण काफी सालों से गांव में कृष्ण मंदिर का निर्माण कराना चाहते थे। मंदिर निर्माण का कार्य सरलता से हो इसलिए सभी ने मिलकर फैसला किया और सरपंच पद को नीलाम करने की योजना बनाई।

23 लाख रुपये से होगा भव्य मंदिर निर्माण
पूर्व सरपंच हरगोविंद मीना ने बताया कि सरपंच पद की नीलामी में मिले 23 लाख रुपये से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर का प्रोजेक्ट काफी बड़ा है, मंदिर करीब 5 बीघा जमीन में बनेगा। मंदिर निर्माण के लिए जमीन मिल गई है। निर्विरोध पंचायत चुने जाने पर जो राशि शासन की ओर से मिलेगी वह भी मंदिर में सीसी रोड बनाने में लगाई जाएगी। समाज के लोगों से भी चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। मंदिर के साथ ही एक गौशाला का निर्माण भी किया जाएगा।


ये महिलाएं बनीं सरपंच और पंच
कांतिबाई मीना- सरपंच, सावित्री अहिरवार- पंच वार्ड 1, सुमन मीना- पंच वार्ड 2, रामी मीना- पंच वार्ड 3, सीता मीना- पंच वार्ड 4, मांगी मीना- पंच वार्ड 5, सुनीता मीना- पंच वार्ड 6, ममता मीना- पंच वार्ड 7, अनिता किरार- पंच वार्ड 8, ममता मीना- पंच वार्ड 9, प्रेम मीना- पंच वार्ड 10, पाना सहरिया- पंच वार्ड 11, अनीता सहरिया- पंच वार्ड 12 और संगीता मीना- पंच वार्ड 13।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed