फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News Marry First to Get House Strange Rule in Guna Under PM Awas Yojana Know All Details in Hindi

MP News: 'पहले शादी करो, फिर मिलेगा घर', गुना में पीएम आवास योजना को लेकर दिव्यांग के सामने रखी गई अजीब शर्त

Thu, 14 Aug 2025 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Aug 2025 02:37 PM IST
सार

MP: पवन का कहना है कि इस अजीबोगरीब शर्त से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी परिस्थितियों के कारण शादी नहीं कर पाया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मुझे घर का हक ही न मिले।

विज्ञापन
MP News Marry First to Get House Strange Rule in Guna Under PM Awas Yojana Know All Details in Hindi
दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत लाभ लेने पहुंचे एक दिव्यांग युवक के सामने ऐसी अजीब शर्त रख दी गई, जिसने सभी को चौंका दिया। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि यदि वह तीन दिन के भीतर शादी नहीं करता है, तो उसका आवास निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह मामला जिले के आरोन कस्बे का है, जहां वार्ड नंबर-15 निवासी पवन अहिरवार, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। पवन के मुताबिक, नगर परिषद आरोन ने उन्हें एक नोटिस जारी किया, जिसमें साफ लिखा था। आप अविवाहित पाए गए हैं, अतः मप्र शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल, पीएम आवास शहरी 2.0 की कंडिका 3.1.1 एवं 3.1.2 के अंतर्गत आपका आवेदन अपात्र की श्रेणी में आता है। तीन दिवस के भीतर प्रमाण प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


पढ़ें: नियमों के विरुद्ध हुई सागर विवि में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियां, कोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन का कहना है कि इस अजीबोगरीब शर्त से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी परिस्थितियों के कारण शादी नहीं कर पाया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मुझे घर का हक ही न मिले। पवन ने इस नोटिस की शिकायत लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय का रुख किया और न्याय की मांग की। दिव्यांग युवक का सवाल है कि जब योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद को पक्का मकान देना है, तो अविवाहित होने पर पात्रता क्यों छीनी जा रही है? उन्होंने कहा कि योजना की गाइडलाइन में ऐसा कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed