फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna speeding truck hit officer car and overturned three people including Tehsildar were seriously injured

Guna: तेज रफ्तार ट्रक ने अधिकारी की कार में टक्कर मार उसी पर पलटा, तहसीलदार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 25 Dec 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 10:39 PM IST
सार

तेज रफ्तार ट्रक ने तहसीलदार की कार को टक्कर मारी और उसी पर पलट गया। तहसीलदार सहित तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Guna speeding truck hit officer car and overturned three people including Tehsildar were seriously injured
वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले के मावन क्षेत्र में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तहसीलदार अनुराग जैन, आरआई कुलदीप गुप्ता और पटवारी महेंद्र रघुवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब ये तीनों अधिकारी जमीन विवाद सुलझाने के बाद पगारा से लौट रहे थे। 

विज्ञापन


बता दें कि तहसीलदार और उनकी टीम की कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसके ऊपर ट्रक भी पलट गया। ट्रक मक्के से लदा हुआ था और उसकी बोरियां कार के ऊपर गिर गईं। ग्रामीणों की त्वरित मदद हादसे के बाद कार में फंसे अधिकारियों को निकालने में स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ा योगदान दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। तत्काल एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन




घायलों की स्थिति गंभीर
तहसीलदार अनुराग जैन को सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। आरआई कुलदीप गुप्ता और पटवारी महेंद्र रघुवंशी का भी अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, एसपी संजीव कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक और एसडीएम शिवानी पांडे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न होने देने के निर्देश दिए। लापरवाह ड्राइविंग का मामला पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक तेज गति में था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन वरिष्ठ अधिकारियों के घायल होने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed