{"_id":"66ce01e5d30c2a79180aa7eb","slug":"guna-news-mla-jaivardhan-took-to-the-streets-in-protest-against-the-rising-prices-in-raghogarh-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: राघौगढ़ क्षेत्र में विधायक जयवर्धन ने किया प्रदर्शन, बोले- लोग लाठियां लेकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: राघौगढ़ क्षेत्र में विधायक जयवर्धन ने किया प्रदर्शन, बोले- लोग लाठियां लेकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं
Tue, 27 Aug 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:12 PM IST
सार
गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह मंगलवार को क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों के विरोध में आम जनता के साथ सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विधायक के साथ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना जिले के राघौगढ़ शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हथियारबंद चोर गिरोह की सक्रियता, स्मैक सहित मादक पदार्थों और जुए सट्टे के फलते-फूलते हुए कारोबार के विरोध में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मंगलवार को आम नागरिकों के साथ एसबीआई शाखा राघौगढ़ के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हैं। चोरी की वारदात से भयभीत लोग रात के समय हाथों में लाठियां लेकर अपने अपने घरों की सुरक्षा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जयवर्धन सिंह आक्रोशित नजर आए। उन्होंने एसडीएम और एसडीओपी को बताया कि पूर्व में जानकारी देने के बावजूद जेपी कॉलेज के पीछे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को अब तक नहीं खदेड़ा गया है। जयवर्धन सिंह के मुताबिक उन्हें यह बताया गया है कि बारिश के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
इसपर राघौगढ़ विधायक ने तंज कसा और एसडीएम से पूछा कि क्या अब चोरों को भी छाता देकर बाहर भेजना पड़ेगा, ताकि बारिश में उन्हें कोई दिक्कत न हो। विधायक ने हाल ही में हुई कुछ वारदात का जिक्र करते हुए बताया कि बदमाशों द्वारा बरखेड़ी, साडा, विजयपुर क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया गया है। यह सभी लोग पारदी समुदाय के हैं जो कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में आकर बस गए हैं और नर्सरी की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
जयवर्धन सिंह ने कहा कि एक विधायक के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ी परेशानी को एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी तक पहुंचाया था और एक विधायक के रूप में उन्हें तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा भी की। लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका। इसलिए उन्हें आम नागरिकों के साथ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जयवर्धन सिंह ने राघौगढ़ के अलावा जिला मुख्यालय स्थित श्री हनुमान टेकरी मंदिर पर हुई डकैती सहित कई संगीन अपराधों का उल्लेख करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और गश्त बढ़ाने के साथ-साथ चोर-डकैतों को तत्काल धरपकड़ करने की मांग की है।
