फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime News Miscreants Attack Family over Land Dispute Know Inside Story in Hindi

MP News: गुना में बरपा दबंगों का कहर, परिवार को जमकर पीटा, महिलाओं पर पेशाब की, पुरुषों को लगाना चाहते थे करंट

Mon, 06 Jan 2025 04:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 06 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

मारपीट में घायल व्यक्ति का का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पत्नी और एक अन्य महिला के मुंह पर पेशाब की। इसके बाद पुरुषों को घसीटकर खेत के पास बिजली की डीपी तक ले गए और करंट लगाने का प्रयास किया। यह सब 10 बीघा जमीन हड़पने के लिए किया गया।  

विज्ञापन
Guna Crime News Miscreants Attack Family over Land Dispute Know Inside Story in Hindi
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम करीली में रविवार रात दबंगों ने जमकर उत्पाद मचाया। एक दर्जन से अधिक दबंगों ने गांव के सहरिया परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को बुरी तरह पीटा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं पर पेशाब की और पुरुषों को करंट लगाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


पीड़ित हरिसिंह सहरिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार करीली के जंगल में अपने खेत के पास बनी टपरी में सो रहा था। रात करीब 2 बजे नगदा गांव का रहने वाला पूर्व सरपंच उदयभान सिंह यादव 15-20 साथियों के साथ पहुंचा और उसके परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। हमलावर अपने साथ दो ट्रैक्टर लेकर आए थे, जिनसे उन्होंने करीब 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। आरोपियों ने टपरी में सो रहे हरिसिंह सहरिया, उनके भाई जानी सहरिया, मौसी के लड़के बटन सहरिया और हरिसिंह की पत्नी सहित दो महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
विज्ञापन


महिलाओं पर की पेशाब, पुरुषों को करंट लगाने का प्रयास
घायल हरिसिंह ने का आरोप है कि आरोपी उदयभान सिंह यादव ने उनकी पत्नी और एक अन्य महिला के मुंह पर पेशाब कर दी। इसके बाद पुरुषों को घसीटकर खेत के पास बिजली की डीपी तक ले गए और करंट लगाने का प्रयास किया। रात के समय बिजली नहीं होने के कारण वे उन्हें करंट नहीं लगा सके, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर से केस दर्ज 
देर रात हुई इस घटना के बाद सिरसी थाना पुलिस ने सहरिया परिवार की शिकायत नगदा गांव निवासी गोलू यादव, वीरेंद्र यादव और शिशुपाल यादव के खिलाफ मारपीट समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। एफआईआर में मुख्य आरोपी उदयभान सिंह यादव का नाम शामिल नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। वहीं, घटना में आरोपी यादव परिवार से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसके चलते क्रॉस केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हरिसिंह यादव और उनके तीन परिजनों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।


10 बीघा जमीन को लेकर विवाद
यह वारदात जमीन विवाद को लेकर होना बताया जा रहा है। पीड़ित हरिसिंह सहरिया का कहना है कि उनके पास 10 बीघा जमीन का पट्टा है, जो उनकी मां के नाम पर दर्ज है। यादव परिवार इस जमीन को हड़पना चाहता है। अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए खेत की मेढ़ पर टपरिया डाल ली थी, जिससे आरोपी नाराज हो गए और इस घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed