फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   A speeding truck ran over cows sitting on the road in Guna, killing six cattle; one seriously injured

Guna News: सड़क पर बैठी गायों के ऊपर से गुजरा तेज रफ्तार ट्रक, छह मवेशियों की मौत; एक गंभीर घायल

Sun, 02 Jul 2023 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jul 2023 03:52 PM IST
सार

गुना में रविवार को बाईपास पर आरटीओ कार्यालय के आगे एक ढाबे के सामने सात गायें रोड पर बैठी थीं। इस दौरान टोल नाके की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
A speeding truck ran over cows sitting on the road in Guna, killing six cattle; one seriously injured
गायों के शवों को ले जाने की तैयारी करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना शहर के बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सात गायों को कुचल दिया। इसमें छह गायों की मौत हो गई। वहीं, एक गाय गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए गौशाला भेजा गया है। एक्सीडेंट की यह पूरी घटना ढाबे पर लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में एक ट्रक गायों को कुचलता हुआ दिख रहा है। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। मृत गायों को नपा की टीम ने दफना दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना रविवार को बाईपास पर आरटीओ कार्यालय के आगे एक ढाबे के सामने हुई। जहां सात गायें रोड पर बैठी थीं। बारिश के कारण मिट्टी गीली हो जाने की वजह से वे सूखी हुई सड़क पर बैठी थीं। इस दौरान टोल नाके की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गायों में टक्कर मार दी। उसने एक के बाद एक सात गायों को कुचल दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद नगरपालिका की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। घायल गाय को इलाज के लिए कैंट गौशाला भिजवाया गया है। वहीं, बाकी छह मृत गायों के शव को दफनाने के लिए भेज दिया गया है। JCB से उठाकर गायों के शवों को ट्रॉली में भरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed