Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna: Rs 68 lakh compensation awarded to the family of a patwari who died in a road accident

गुना: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पटवारी के परिजनों को 68 लाख मुआवजा, ब्याज सहित भुगतान का आदेश

Tue, 03 Nov 2026 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Nov 2026 04:46 PM IST
सार

गुना जिला अदालत ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पटवारी कदम सिंह मीना के परिजनों को ब्याज सहित 68 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। बीमा कंपनी ने पहले ट्रक के दस्तावेजों का हवाला देकर क्लेम खारिज किया था।

विज्ञापन
Guna: Rs 68 lakh compensation awarded to the family of a patwari who died in a road accident
गुना जिला अदालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिला अदालत ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले पटवारी के परिजनों को 68 लाख रुपये मुआवजा ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया है। इससे पूर्व ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक का वैध परमिट नहीं होने और उसके चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने का हवाला देकर बीमा क्लेम निरस्त कर दिया था। पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए अदालत का रुख किया था।

विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
यह मामला 20 अक्तूबर, 2024 का है। कुंभराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊपरी चक्क गांव के निवासी 55 वर्षीय कदम सिंह मीना पटवारी के पद पर पदस्थ थे। वह बीनागंज मंडी से अपनी कृषि उपज बेचकर ट्रैक्टर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर को उनका चालक भारत सिंह मीना चला रहा था। जैसे ही उनका ट्रैक्टर नेशनल हाईवे-46 पर स्थित रामदेव होटल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में पटवारी कदम सिंह मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चालक घायल हो गया था।
विज्ञापन


क्लेम खारिज होने पर पहुंचे अदालत
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच आरंभ की थी। जांच पूरी होने के पश्चात पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक नवल सिंह बंजारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मृतक पटवारी के परिजनों ने मुआवजे के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में बीमा क्लेम प्रस्तुत किया था। जब बीमा कंपनी ने वैध दस्तावेज न होने का कारण बताकर क्लेम निरस्त कर दिया, तब परिजनों ने अधिवक्ता अतुल वाजपेयी के माध्यम से जिला अदालत में याचिका लगाई। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया कि वह पीड़ित परिवार को ब्याज सहित 68 लाख रुपये की राशि का भुगतान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed