{"_id":"6261427ceb9e4533bb578ff2","slug":"guna-father-was-raping-his-own-minor-daughter-for-a-year-son-saw-complaint-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना: 12 वर्षीय अपनी ही बेटी से एक साल से दुष्कर्म कर रहा था पिता, बेटे ने देखा तो की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना: 12 वर्षीय अपनी ही बेटी से एक साल से दुष्कर्म कर रहा था पिता, बेटे ने देखा तो की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 Apr 2022 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:09 PM IST
सार
गुना जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता को अपनी ही बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि वह बीते एक साल से बेटी से ज्यादती कर रहा था। बेटी की उम्र 12 साल बताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है। वह बेटी को डरा-धमकाकर रखता था, और एक साल से घिनौनी हरकत कर रहा था। नाबालिग ने अपने भाई को सबकुछ बताया तब भाई ने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत की थी।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनुसूईया रघुवंशी ने बताया कि मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की छात्रा ने बताया कि उसका पिता घर में कैद करके उसके साथ दुष्कर्म करता था। छात्रा को घर से बाहर तक नहीं जाने देता था। इसके साथ ही उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देता था। इसलिए डरी-सहमी यह बच्ची किसी के सामने बात नहीं करती थी।
रघुवंशी ने मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच की। पीड़िता बच्ची के बयान लिए। घटना बताते हुए पूरे समय बच्ची काफी डरी-सहमी हुई थी। बयानों के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा। गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़ित बालिका का पिता अपनी पत्नी को 5 साल पहले ही घर से भगा चुका है। उसने भी दूसरा विवाह कर लिया है। इस वजह से बच्चे अकेले ही पिता के पास रहते थे। कलयुगी पिता की इस करतूत का खुलासा तब हुआ जब आवासीय स्कूल मे पढ़ने बाला उसका भाई घर आया हुआ था। बच्ची ने सारी बातें अपने भाई को बताईं, इसी बीच एक दिन उसके भाई ने ही पिता को बेटी के साथ ज्यादती करते देख लिया था। उसके बाद मामला उजागर हुआ। अपनी बहन को लेकर वह पुलिस थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई। मामला गंभीर होने से बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई।