{"_id":"68401c85544bd266010287be","slug":"guna-crime-rise-armed-gang-attacks-colony-cctv-footage-police-delay-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना में खौफ की रात; हथियारबंद बदमाशों का कॉलोनी पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना में खौफ की रात; हथियारबंद बदमाशों का कॉलोनी पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Wed, 04 Jun 2025 03:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:44 PM IST
सार
गुना शहर में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। 4 जून की रात करीब 1:30 बजे बजरंगगढ़ बाईपास रोड की साईं रेजिडेंसी, ग्रीन पार्क कॉलोनी में लगभग 9 हथियारबंद बदमाश घुस आए। वे कॉलोनी की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 4 जून की रात करीब 1:30 बजे, बजरंगगढ़ बाईपास रोड स्थित साईं रेजिडेंसी, ग्रीन पार्क कॉलोनी में करीब 9 हथियारबंद बदमाश घुस आए। उन्होंने कॉलोनी की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बदमाशों ने पहले प्रदीप पांडेय और सिद्धांत अग्रवाल के मकानों में झांकने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने सुनील शर्मा के घर का दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश की। शोर होने पर सुनील शर्मा जाग गए और चिल्लाने लगे, जिससे बदमाश डरकर भाग निकले।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
घटना के तुरंत बाद कॉलोनीवासियों ने डायल 100 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस लापरवाही से कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। शहर में लगातार हो रही चोरी और बदमाशी की घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं।
ये भी पढ़ें- NEET की परीक्षा में नंबर कम आने से छात्र ने की आत्महत्या, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बदमाशों की पूरी हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब इस फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।