फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Grand Kanwar Yatra will be taken out on August 16 in Sihor Kubereshwadham

Sehore: अधिक मास की अमावस्या और सावन मिलन से 16 अगस्त को बनेगा दिव्य योग, निकाली जाएगी भव्य कांवड़ यात्रा

Wed, 09 Aug 2023 07:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 09 Aug 2023 07:16 PM IST
सार

सीवन तट से करीब 11 किलोमीटर तक निकाली जाने वाली यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र वासियों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। आगामी 16 अगस्त को लगातार दूसरे साल होगा भव्य आयोजन।

विज्ञापन
Grand Kanwar Yatra will be taken out on August 16 in Sihor Kubereshwadham
कुबेरेश्वधाम पर लगा भक्तों का मेला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

इन दिन कुबेरेश्वधाम पर प्रतिदिन हजारों की सख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके उपासक कई तरह के उपाय करते हैं, जिनमें से एक कांवड़ यात्रा भी शामिल है। आगामी 16 अगस्त को लगातार दूसरे साल शहर के सीवन तट से करीब 11 किलोमीटर तक निकाली जाने वाली यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र वासियों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। यात्रा में शामिल होने के लिए कांवड़ यात्री शहर में आकर आस्था और उत्साह के साथ कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान शहर सहित आस-पास के शहरवासी, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के अलावा जनप्रतिनिधियों के द्वारा 300 से अधिक स्थानों पर स्वागत और पेयजल सहित अन्य की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में सभी शिवभक्तों को संदेश देते हुए भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि 16 अगस्त को अद्भुत संयोग है। अधिक मास की अमावस्या और सावन का जो मिलन हुआ है। यह काफी दिव्य योग है। इस दिन निकाली जाने वाली भव्य कांवड़ यात्रा पर भक्ति का सैलाब उमड़ेगा।कांवड़ यात्रा को लेकर विठलेश सेवा समिति सहित क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि यात्रा को लेकर गुरुदेव के निर्देशानुसार क्षेत्रवासी और सभी समाजजन अपने-अपने स्तर से लगे हुए। कांवड़ यात्रा में प्रदेश के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा के आयोजन को लेकर पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला सहित समिति के लोग कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोरशोर से तैयारियां कर रहे हैं। इसके अलावा कावंड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, यह सुनिश्चित करने के प्रशासन को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाएंगे
मान्यता है कि तमाम कष्ट उठाकर भगवान भोले शंकर की कांवड़ चढ़ाने जाने वाले शिवभक्तों की सेवा करना भी परम पुण्य का काम है। इससे प्रेरित होकर कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाएंगे। जिससे कांवड़ में शामिल होने वालों का अतिथि सत्कार होगा। कांवड़ यात्रा में मुख्य अतिथि भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं यात्रियों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शिव पुराण के अनुसार, श्रावण के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर निवास करते हैं। इसलिए इस मास में पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अधिक अमावस्या तिथि पड़ने के कारण पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed