फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government school dilapidated in Dalipur Tola of Katni children studying in rented room

सुन लो सरकार! जर्जर स्थिति में शासकीय स्कूल, गुरुजी बच्चों को किराए के कमरे में पढ़ा रहे, शिकायत की गई थी

Tue, 05 Sep 2023 07:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 07:48 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शासकीय स्कूल जर्जर स्थिति में है। स्कूल संचालित करने के लिए किराए पर कमरा लेना पड़ा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्कूल की स्थिति जस की तस है।

विज्ञापन
Government school dilapidated in Dalipur Tola of Katni children studying in rented room
जर्जर स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का शिक्षा बजट भले ही करोड़ का होता हो, लेकिन इसका उपयोग जमीनी स्तर पर कितना होता है, इसकी एक तस्वीर सामने आई है। जहां कई साल से छतिग्रस्त स्कूल होने के चलते पूरे के पूरे स्कूल को एक निजी कमरे को किराए से लेकर संचालित करने की नौबत आन पड़ी।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला कटनी जिले के दलीपुर टोला ग्राम का है। जहां संचालित प्राथमिक शाला एक साल पहले ही पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया था, जिसको लेकर कई बार स्कूल के शिक्षकों द्वारा बीआरसी से लेकर शिक्षा विभाग को पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी गई। लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो स्कूल के शिक्षिका ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पास के ही बरगद के पेड़ के नीचे कक्षाएं लगानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन




बता दें, शासकीय प्राथमिक शाला दलीपुर टोला के भवन की न सिर्फ दीवारों में दरारें है, बल्कि उसके छज्जे का प्लास्टर बच्चों के ऊपर दो बार गिर चुका था। हालांकि, स्कूल में बच्चों के लिए टेबल कुर्सी से लेकर सभी व्यवस्था मौजूद थी। लेकिन समय के साथ-साथ स्कूल जर्जर होता चला गया और बीती बारिश में पूरे भवन में शीत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलीपुर टोला की शिक्षिका नेहा नगरिया बताती हैं, स्कूल जर्जर होने के कारण बरगद के पेड़ के नीचे स्कूल लगाना पड़ा था। लेकिन बीआरसी कार्यालय द्वारा अब किराए के मकान की व्यवस्था करा दी है। वहीं, मामला कलेक्टर अवि प्रसाद के संज्ञान में आते ही प्राथमिक स्कूल भवन के राशि स्वीकृत करा दी है, जिससे आने वाले वक्त में आंगनवाड़ी भवन के पास स्कूल का निर्माण भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed