फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government of Madhya Pradesh is arranging free-of-cost transport facility for  students appearing in JEE-NEET exam

मध्यप्रदेश सरकार ने की नीट-जेईई परीक्षार्थियों के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट व्यवस्था

Sun, 30 Aug 2020 10:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 30 Aug 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Government of Madhya Pradesh is arranging free-of-cost transport facility for  students appearing in JEE-NEET exam
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश सरकार ने नीट व जेईई के परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक पहुंचाने के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की है। इस बात की जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, जेईई व नीट 2020 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मेरे प्यारे बच्चों ब्लॉक व जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की मैंने नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की है। इस सुविधा का लाभ आप 31 अगस्त से 181 पर संपर्क कर या  https/mapit.gov.in/covid-19 पर रजिस्टर कर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक उम्मीदवार के साथ एक व्यक्ति कर सकता है यात्रा
वहीं, राज्य सरकार ने कहा है कि जिला प्रशासन जेईई मेंस और नीट उम्मीदवारों के लिए उनके परीक्षा केंद्रों से मुफ्त परिवहन की व्यवस्था करेगा। प्रत्येक उम्मीदवार के साथ एक व्यक्ति यात्रा कर सकता है, अगर वे चाहते हैं।




नीट व जेईई परीक्षा को लेकर विरोध जारी
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को सितंबर माह में कराने को लेकर विरोध जारी है। देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कई राज्य के मुख्यमंत्री परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई और नीट परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है। 

परीक्षा में बस कुछ ही दिन का समय रह गया
बता दें कि जेईई मेन और नीट परीक्षा में कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में एक बार फिर परीक्षा को स्थगित करने की मांग जोर पकड़ रही है। जेईई मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि नीट परीक्षा 13 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed