फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Good percentage of women voting in Madhya Pradesh assembly elections

सरकार में भले ही कम हो भागेदारी पर वोट देने में बहुत आगे रहती है महिलाएं

Thu, 20 Sep 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 20 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Good percentage of women voting in Madhya Pradesh assembly elections
महिला मतदाता

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में महिलाओं की सरकार में भूमिका और सरकार बनाने में भूमिका को लेकर एक बार फिर से चर्चा हो रही है। चुनी हुईं सरकारें भले ही सत्ता में आने के बाद महिलाओं को अधिक पद देने में असमर्थ रहीं हों लेकिन मतदान करने में ये कहीं आगे हैं। अगर 2013 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 70.09 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जागरूकता के कारण महिलाएं अपने मतदान के अधिकार और इसके महत्व को समझने लगीं हैं। 

विज्ञापन


इसका एक प्रभाव अब राजनीतिक दलों की टिकट वितरण रणनीति पर भी पड़ रहा है। 2013 में जहां मध्यप्रदेश में 30 महिलाओं ने जीत दर्ज की थी। वहीं वर्तमान में प्रदेश के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी ने भी महिलाओं के टिकट कोटे को बढ़ाने का मन बनाया है। इसके पीछे एक कारण महिलाओं के बीच शिवराज सरकार का लोकप्रिय होना है। 
विज्ञापन


यही कारण है कि अभी तक 70 सीटों पर महिलाओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि पिछली बार 28 महिलाओं को टिकट दिया गया था, इस बार 35 महिलाओं को टिकट जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने शिवराज सरकार की लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे किया था, इसके परिणामों से यह साफ हो गया कि शिवराज सरकार महिलाओं के बीच में काफी लोकप्रिय हैं।  महिलाओं के मतदान का प्रतिशत, पिछले चुनावों में उनकी सीटों पर जीत जैसे कारण ये साफ कर देते हैं कि प्रदेश में सरकार चुनने में वो अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed