{"_id":"65c5b78f3947dd0e6a0cf167","slug":"girl-fell-into-four-feet-deep-pit-dug-for-burying-pole-in-the-sagar-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पोल लगाने के लिए खोदा गड्ढा, खेलते समय गिरी 12 साल की बच्ची, चार घंटे बाद निकाला गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पोल लगाने के लिए खोदा गड्ढा, खेलते समय गिरी 12 साल की बच्ची, चार घंटे बाद निकाला गया बाहर
Fri, 09 Feb 2024 10:56 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:56 AM IST
सार
बच्ची को बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन से पास में एक और गड्ढा खोदा गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बच्ची को सुरक्षित निकाला गया बाहर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर बीना मालखेड़ी स्टेशन पर एक बच्ची खेलते-खेलते चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इस सीमेंटेड गड्ढे को पोल लगाने के लिए तैयार किया गया था। 4 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बच्ची का पैर फंस गया, जिसके कारण वह निकल नहीं पा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने पोकलेन मशीन को मौके पर बुलाया। जिसके बाद गड्ढे के पास खुदाई कर करीब चार घंटे बाद बच्ची को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के ललितपुर से बीना में मजदूरी करने आए सीरासरण कोरी की 12 साल की बेटी अंशिका कुछ बच्चों के साथ मालखेड़ी स्टेशन पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह रेलवे जंक्शन के पास पोल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में 12 साल की बच्ची गिर गई और उसमें फंस गई। बच्ची गड्ढे में करीब चार फीट नीचे जाकर फंस गई।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और रेलवे विभाग की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर किया। बच्ची को बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन से पास में गड्डा खोदकर बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची करीब चार घंटे तक गड्ढे में फंसी रही। बच्ची को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकालकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
