{"_id":"61e298632154cb084316ece6","slug":"gayatri-mantra-will-resonate-in-madhya-pradesh-s-central-and-sub-jails-beginning-from-central-jail-bhopal-gayatri-parivar-set-up-mantra-boxes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र की केंद्रीय एवं उपजेलों में गूंजेगा गायत्री मंत्र: शुरुआत केंद्रीय जेल भोपाल से, गायत्री परिवार ने मंत्र बॉक्स स्थापित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र की केंद्रीय एवं उपजेलों में गूंजेगा गायत्री मंत्र: शुरुआत केंद्रीय जेल भोपाल से, गायत्री परिवार ने मंत्र बॉक्स स्थापित किए
Sat, 15 Jan 2022 03:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 03:18 PM IST
सार
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में गायत्री परिवार शाखा बुधनी द्वारा विभिन्न केंद्रीय एवं उपजेलों में मंत्र बॉक्स स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्रीय जेल भोपाल में गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापना के साथ शुरुआत की गई।
विज्ञापन
Bhopal: केंद्रीय जेल भोपाल में गायत्री परिवार ने मंत्र बॉक्स स्थापित किए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में गायत्री परिवार शाखा बुधनी द्वारा विभिन्न केंद्रीय एवं उपजेलों में मंत्र बॉक्स स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय जेल भोपाल में गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापना के साथ शुरुआत की गई। इसके साथ ही कैदियों को गायत्री मंत्र लेखन एवं साहित्य जेल अधीक्षक के माध्यम भेंट किए गए।
विज्ञापन
गायत्री परिवार के परिजनों ने बताया कि आज समस्त संसार में वैचारिक प्रदूषण है, जिसके कारण आज लोगों की बुद्धि दुर्बुद्धि में परिवर्तित हो गई है। यही कारण है कि लोग आपराधिक प्रवृत्तियों को अपनाते हैं और अपराधी बनते हैं। दुर्बुद्धि को सद्बुद्धि में परिवर्तित करने का सरल सुगम मार्ग है गायत्री मंत्र। क्योंकि गायत्री मंत्र वेद मंत्र और सद्बुद्धि का मंत्र है जिसके जाप और गुंजन से सात्विक आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होता है।
विज्ञापन
जेलों में गायत्री मंत्र की गुंजन से कैदियों की बुद्धि, विचार एवं भावनाओं में परिवर्तन होगा जिससे वे सत्प्रवृत्तियों को अपनाकर अपना आगे का जीवन सुखी, मंगलमय बनाएंगे। गायत्री परिवार ने समाजहित में रचनात्मक कार्य करते हुए सर्वे भवंतु सुखिन: के उद्देश्य से जेलों में गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापित किए।
विज्ञापन
भोपाल में गायत्री शक्ति पीठ परिवार ने शुक्रवार को केंद्रीय जेल के अधीक्षक दिनेश नारगावे को गायत्री मंत्रों की पुस्तिकाएं दीं। अधीक्षक के साथ ही कैदियों के लिए एक हजार गायत्री मंत्र लेखन की पुस्तिकाएं दी हैं। इससे जेल में कैदी गायत्री मंत्र का जाप कर सकेंगे।
