फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gangrape with girl in Singrauli: Kidnapped 3 days before marriage and made hostage in Balaghat, gang-raped for 21 days

सिंगरौली में युवती से गैंगरेप: शादी से 3 दिन पहले अगवा कर बालाघाट में बनाया बंधक, 21 दिनों तक किया सामूहिक दुराचार

Tue, 22 Feb 2022 03:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 03:29 PM IST
सार

सिंगरौली जिले में एक 21 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में भाजपा के सरई मंडल अध्यक्ष के शामिल होने की बात भी सामने आई है। 

विज्ञापन
Gangrape with girl in Singrauli: Kidnapped 3 days before marriage and made hostage in Balaghat, gang-raped for 21 days
सिंगरौली: युवती को अगवा कर 21 दिनों तक गैंगरेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगरौली जिले की 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवती को शादी के 3 दिन पहले अगवा किया और उसे बालाघाट में बंधक बनाकर 21 दिनों तक गैंगरेप किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि गैंगरेप में शामिल एक आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़िता मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली है। युवती के परिजनों ने 27 जनवरी को बेटी के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक युवती की 30 जनवरी को शादी थी। मामले की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बालाघाट तक पहुंची थी, जहां तलाश के दौरान युवती मिल गई। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को भी मौके से गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता फरार हो गया। आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 344, 366 और 376 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को शौचक्रिया से लौटते वक्त कबाड़ का कारोबार करने वाला धर्मेंद्र गुप्ता अपनी कार में बैठा कर जबलपुर ले गया। उसके साथ मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता भी मौजूद था। जबलपुर से आरोपी युवती को बालाघाट ले गए, जहां 21 दिनों तक उनके साथ दुराचार किया गया। 


युवती ने अपने बयान में आरोपियों के इस कृत्य की जानकारी दर्ज कराई है। मुख्य आरोपी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल के अध्यक्ष का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed