{"_id":"deb879cc-c370-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-of-software-engineer-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी इंजीनियर आई थी तलाक लेने, हुई गैंगरेप की शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी इंजीनियर आई थी तलाक लेने, हुई गैंगरेप की शिकार
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से तलाक के मुकदमे के सिलसिले में जबलपुर आई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला ने जबलपुर एसपी ऑफिस पहुंचकर रेलवे स्टेशन से अपहरण कर गैंगरेप किए जाने की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने यह केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की शादी आठ साल पहले संजीवनी नगर गढ़ा निवासी एक युवक से हुई थी। यह रिलेशन नहीं चल पाया और दोनों के बीच तलाक का मामला जबलपुर में फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
इसी मुकदमे की पेशी के लिए वह अपने दोस्त के साथ जबलपुर आई थी और वापस हैदराबाद लौट रही थी कि रेलवे स्टेशन पर उसके साथ यह घटना घटी।
कैसे घटी घटना
महिला का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ 21 मई की रात को लगभग ढाई बजे प्लेटफार्म नं 1 के बाहर खड़ी थी। दोस्त मोबाइल पर बातें करते हुए आगे निकल गया। इस बीच दो युवक उसे बाइक पर जबरदस्ती बिठाकर अनजानी जगह पर ले गए और उसके साथ अर्द्धबेहोशी की हालत में रातभर गैंगरेप किया।
बुधवार की सुबह होश आने पर दोनों युवकों ने फिर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे वहीं छोड़कर चले गए।
गायब है महिला का मित्र
महिला का कहना है कि उसका मित्र कटनी का रहने वाला है और सिंगरौली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला का मित्र कल शाम से ही महिला के परिजनों के साथ लगातार फोन से संपर्क में था। फिलहाल वह गायब है और पुलिस उसे संदिग्ध मानकर तलाश रही है।
