{"_id":"4ea54a94-c367-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"woman-gangraped-and-forced-in-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से किया बेटे-बाप ने बलात्कार, फिर करवाने लगे देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से किया बेटे-बाप ने बलात्कार, फिर करवाने लगे देह व्यापार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में नागालैंड की युवती से देह व्यापार कराने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हौज खास पुलिस ने दो दलालों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
20 साल की इस युवती ने एक बाप और बेटे पर गैंगरेप करने और उसके बाद देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नौ माह पहले नागालैंड की युवती अपनी दोस्त के साथ दिल्ली आई थी। वह जहांगीरपुरी में हामिद नामक व्यक्ति के घर पर किराए पर रहने लगी।
इसी दौरान हामिद के बेटे शालू के साथ उसका प्यार हो गया। वह शालू से शादी करने के लिए दबाव डालने लगी तो हामिद ने कहा कि कुछ कमाने के बाद वह उनकी शादी करा देंगे।
विज्ञापन
इसी बीच हामिद एवं शालू ने युवती के साथ गैंगरेप किया और उससे देह व्यापार कराने लग गए। वह उसे राकेश एवं निशांत नामक दलालों के माध्यम से चंडीगढ़ एवं दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में ग्राहकों के पास भेजने लग गए।
वह 15 मई को किसी तरह ग्राहकों के चुंगल से निकल आई और अपने साथ हुए धोखे के बारे में पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर हामिद, शालू, राकेश, निशांत के अलावा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले कृष्ण एवं राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।