{"_id":"6274fad198e1f2764c36b097","slug":"gang-rape-in-sagar-history-sheeter-along-with-3-accomplices-raped-sister-in-law-in-front-of-brother-in-law-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में गैंगरेप: हिस्ट्रीशीटर ने 3 साथियों के साथ मिलकर जीजा के सामने साली से किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर में गैंगरेप: हिस्ट्रीशीटर ने 3 साथियों के साथ मिलकर जीजा के सामने साली से किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 May 2022 04:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 04:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया। पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सागर में युवती से गैंगरेप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर एक 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया। वारदात में शामिल दो आरोपी नाबालिग हैं फिलहाल पुलिस ने गैंगरेप में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य फरार आरोपियों का तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार जैसीनगर से अनुसूचित जाति वर्ग की 20 वर्षीय युवती अपने रिश्ते के जीजा के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बड़ी बहन के यहां नयागांव जा रही थी, तभी रमपुरा के जंगल के पास चैन सिंह ने उन्हें रोक लिया और उसके जीजा के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी युवती को जंगल में ले गए और जीजा के सामने ही युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल और युवती को लेकर जंगल की ओर भाग गए। जीजा ने जैसीनगर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर अपनी टीम के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंचे और मौके से युवती को बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मुख्य आरोपी चैन सिंह और उसका एक अन्य साथी जंगल में भाग गए।
गैंगरेप की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं, मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस हिस्ट्रीशीटर चैन सिंह व एक अन्य नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी है। सागर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।