फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four students died due to drowning in the mine in Mandsaur

Mandsaur: बर्थडे के दिन दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था छात्र, खदान में डूबने से चार नाबालिगों की मौत

Thu, 04 Aug 2022 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 11:12 AM IST
सार

मंदसौर के मूंदड़ी गांव में बुधवार को एक खदान में डूबने से चार छात्रों की मौत हो गई। चारों छात्र अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे, लेकिन एक दोस्त का बर्थडे होने के चलते उन्होंने कोचिंग से बंक मारकर पिकनिक मनाने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
Four students died due to drowning in the mine in Mandsaur
खदान में डूबने से चार छात्रों की मौत। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर के वायडी थाना क्षेत्र के मूंदड़ी गांव में बुधवार को एक खदान में डूबने से चार छात्रों की मौत हो गई। चारों छात्र अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे, लेकिन एक दोस्त का बर्थडे होने के चलते उन्होंने कोचिंग से बंक मारकर पिकनिक मनाने का प्लान बनाया। रास्ते में छात्रों ने अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट किया। फिर क्रेशर मशीन की खदान के गड्ढे में नहाने उतर गए। छात्रों को खदान की गहराई का अंदाजा नहीं था, इसी दौरान एक छात्र गहराई में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर बाकी के तीन दोस्त भी डूब गए। बाहर खड़े दो दोस्तों ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया लेकिन जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे चारों छात्र गहरे पानी में डूब चुके थे। बच्चों की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ की टीम ने चारों छात्रों के शव खदान से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


घर से सभी छह छात्र कोचिंग जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन कुणाल सिंह कछावा का जन्मदिन होने की वजह से वे कोचिंग नहीं गए। छात्रों ने खदान में नहाने से पहले मिलकर खूब मस्ती की थी और वीडियो भी बनाया था। लेकिन कुछ ही देर के बाद चार दोस्तों की मौत हो गई। छह दोस्तों में से खदान में नहाने के लिए सिर्फ चार दोस्त ही उतरे थे इसलिए रोहित परमार और भव्यराज सुरक्षित बच गए, लेकिन खदान में डूबने से दीपक सिंघाल (16), कुणाल सिंह कछावा (16), तरुण सिंह सोलंकी (15) और ध्रुव शर्मा (17) की मौत हो गई। खदान के किनारे चारों छात्रों के जूते, बैग और कपड़े मिले हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही वायडी नगर पुलिस SDRF टीम के साथ पहुंची। एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद चारों शवों को खदान से निकाला। बच्चों की लाशें देखकर घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed