{"_id":"61a3bc130ebc78562870725d","slug":"former-minister-kusum-mahdele-says-she-was-removed-from-state-executive-body-for-raising-voice-against-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कुसम महदेले की भाजपा से नाराजगी, कहा- भूमाफिया का विरोध करने पर प्रदेश कार्यकारिणी से हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कुसम महदेले की भाजपा से नाराजगी, कहा- भूमाफिया का विरोध करने पर प्रदेश कार्यकारिणी से हटाया गया
Sun, 28 Nov 2021 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:57 PM IST
सार
भाजपा की वरिष्ठ नेता कुसुम महदेले ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे भूमाफिया के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से प्रदेश कार्यकारिणी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता कुसुम महदेले का पार्टी नेतृत्व के खिलाफ गुस्सा कम नहीं हो रहा है। रविवार को उन्होंने एक ट्वीट करके पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
महदेले ने एक ट्वीट में लिखा कि पन्ना के एक नामचीन भूमाफिया का विरोध करने पर मुझे अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता गंवानी पड़ी। अफसोस! भाजपा में 50 साल निष्ठापूर्वक कार्य करने का यह पुरस्कार है।
विज्ञापन
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो भिंड मुरैना के लेकिन सांसद पन्ना खजुराहो से हैं और पिछड़े भी नहीं हैं। जिन्हें कहीं से कोई गुंजाइश नहीं होती है वह पन्ना चले आते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महदेले की पार्टी नेतृत्व से नाराजगी राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव से ही चल रही है। पार्टी ने चुनाव के दौरान उनकी अधिक उम्र का हवाला देते हुए उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।
