फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former bjp mla pushpraj singh joins congress in the presence of rahul gandhi

मध्यप्रदेश: चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

Sat, 29 Sep 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 29 Sep 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Former bjp mla pushpraj singh joins congress in the presence of rahul gandhi
Pushpraj Singh Rewa

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए भाजपा और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। लेकिन इस बीच भाजपा को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा के पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


पुष्पराज सिंह रीवा से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। उनके बेटे दिव्यराज सिंह फिलहाल रीवा के सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। बता दें कि पुष्पराज सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आगामी चुनावों को लेकर 24 सितंबर को पुष्पराज सिंह ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। तब भाजपा ने उन्हें चुरहट सीट से चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें रीवा से ही चुनावी मैदान में उतार सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, 2008 में वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और 2009 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इसके बाद भाजपा ने 2013 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे दिव्यराज सिंह को टिकट दे दिया। 

भाजपा के लिए यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले कटनी जिले की पद्मा शुक्ला भी कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में पद्मा ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विजयराघवगढ़ से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो 900 वोटों से हार गई थीं। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed