फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   six arrested in swiss woman gang rape case

विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में छह गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2013 11:21 AM IST
दतिया/ब्यूरो
दतिया/ब्यूरो Updated Mon, 18 Mar 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
six arrested in swiss woman gang rape case

स्विस महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सभी छह दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सभी आरोपी घटनास्थल के पास के गांव के रहने वाले 20 से 25 वर्ष के युवक हैं। पीड़ित से लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी और लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है।

चंबल रेंज के डीआईजी दिलीप आर्य ने रविवार को बताया कि स्विस महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कांड के दौरान दंपति को डराने के लिए प्रयुक्त बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ईरान होते हुए भारत भ्रमण को आए स्विस दंपति साइकिल से यात्रा कर मध्यप्रदेश के ओरछा से आगरा जा रहे थे। रात होने के कारण दोनों दतिया के करीब जंगल में टेंट लगा कर रुक गए।

इसी दौरान छह बदमाशों ने इन विदेशी पर्यटकों के साथ लूटपाट की थी। साथ ही महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उन्होंने कहा कि गैंगरेप पीड़ित महिला दिल्ली गई है।
विज्ञापन


अब आरोपियों की पहचान के लिए उसे जल्द ही यहां बुलाया जा सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री उमा शंकर गुप्ता ने घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा है कि ये विदेशी टूरिस्ट नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। नियमानुसार इन्हें अपने आने-जाने के बारे में स्थानीय पुलिस को लगातार सूचना देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed