फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   First day of children's vaccination: Teenagers were full of enthusiasm, on the first day by 5 pm, the first dose of seven lakhs was received

बच्चों के वैक्सीनेशन का पहला दिन: उत्साह से लबरेज दिखे किशोर, पहले दिन 5 बजे तक सात लाख को लगी पहली डोज

Mon, 03 Jan 2022 06:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 06:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह से 15 से 18 साल के किशोरों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। शाम 5 बजे तक 6 लाख 98 हजार 428 बालक-बालिकाओं को पहली डोज लग चुकी थी। 

विज्ञापन
First day of children's vaccination: Teenagers were full of enthusiasm, on the first day by 5 pm, the first dose of seven lakhs was received
Shivpuri: टीका लगवाने के लिए बच्चों की कतार नजर आई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह से 15 से 18 साल के किशोरों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन पूरे प्रदेश में उत्साह नजर आया। शाम 5 बजे तक 6 लाख 98 हजार 428 बालक-बालिकाओं को पहली डोज लग चुकी थी।
विज्ञापन


सभी जगह पहले से तैयारियां कर ली गई थीं, इसलिए अधिकांश जगह बिना बाधा के टीकाकरण चलता रहा। 20 जनवरी तक प्रदेश के सभी किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के कई जिलों में लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। घंटों इंतजार के बाद भी टीका लगवाने का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


भोपाल में शुभारंभ करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 8667 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं। वैक्सीन हमारे पास उपलब्ध है, और सभी बेटे-बेटियों से मेरी अपील है वैक्सीन जरूर लगवाएं। पूरे प्रदेश के वैक्सीनेशन के आंकड़े हर घंटे जारी किए जा रहे थे। बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। 28 दिन के अंतराल से दूसरा डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलखेड़ा में शत-प्रतिशत टीकाकरण
भोपाल जिले के बैरसिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत नलखेड़ा ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कर अभियान के पहले ही दिन विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी हेल्थवर्कर्स, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों और जिला प्रशासन को बधाई दी है। 

छतरपुर में बुंदेली गीतों से दे रहे संदेश

First day of children's vaccination: Teenagers were full of enthusiasm, on the first day by 5 pm, the first dose of seven lakhs was received
chhatarpur: टीकाकरण के लिए जागरूक करने गीतों का सहारा लिया गया - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं का टीकाकरण उत्साह से शुरू हुआ। शहर के शासकीय उमा विद्यालय क्रमांक 1 में आदित्य तिवारी को पहला टीका लगाया गया। कलेक्टर जीआर संदीप ने कोविड टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। छतरपुर शहर की निवासी सुषमा गुप्ता ने बताया कि उन्हें और उनके पति को दोनों डोज लग चुके हैं और आज बेटे को भी टीका लगवाया है।
वहीं ग्राम सरसेड की साक्षी मिश्रा बुंदेली गीत ते माध्यम से टीके के लिए जागरूक कर रही हैं। गीत के बोल हैं- सबसे जा विनती हमाई, वैक्सीन लगवा लो भाई... शंका न मानो न डर मानो भइया, मोदी दी कह रये ने लगवे रुपइया। पिपोराखुर्द गांव की बेटियों ने बुंदेलखंडी अंदाज में ढोल बजाकर गीत ‘दादा ने लगवाई... दादी ने लगवाई... अब बारी आ गई है हमाई... वैक्सीन लगवालो भाई…’ गाते हुए टीका लगवाने का संदेश दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed