फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in the children's ward of Kamala Nehru Hospital bhopal madhya pradesh, news of many scorched

मध्यप्रदेश: भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में लगी आग, चार बच्चों की मौत, 36 को बचाया, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Tue, 09 Nov 2021 01:10 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 01:10 AM IST
सार

हादसे के बाद अस्पताल में अफरातफरी फैल गई। मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंचे। पूरी घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिपोर्ट मांगी है और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Fire in the children's ward of Kamala Nehru Hospital bhopal madhya pradesh, news of many scorched
भोपाल: अस्पताल में आग - फोटो : ANI

विस्तार

सोमवार की रात करीब नौ बजे भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस के कमला नेहरू अस्पताल में आग लग गई। आग लगने की यह घटना बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग में हुई। इस वार्ड में कई बच्चों के झुलसने और फंसे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान चला रही हैं। 

विज्ञापन


वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया को बताया कि वार्ड में 40 बच्चे थे, जिनमें से 36 सुरक्षित हैं। प्रत्येक मृतक के माता-पिता को 4 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर तीन बच्चों की मौत होने की जानकारी दी थी  है। चौहान ने ट्वीट किया कि 'अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना बेहद दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।'




सीएम शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया 'बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है। ।। ॐ शांति ।।'

अफरा-तफरी का माहौल 
इस घटना के कारण पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है और अपने-अपने बच्चों को खोजने के लिए परिजन परेशान हो रहे हैं। परिजनों को फिलहाल अस्पताल अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। धुआं ज्यादा होने के कारण प्रशासन को बचाव अभियान चलाने में दिक्कत आ रही है।

मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे 
घटनास्थल पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंचे हुए हैं। पूरी घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए रिपोर्ट मांगी है और अस्पताल को बच्चों की सुरक्षा और उपचार करने को कहा है।
 


खबरों के अनुसार जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी है, उसे जल्द ही एक नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। हादसे के पीछे मुख्य वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर या वेंटिलेटर में ब्लास्ट होने या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। 

सात अक्तूबर को भी लगी थी आग
हमीदिया अस्पताल के कैंपस में इससे पहले भी 7 अक्टूबर आग लगने की घटना सामने आई थी। यह घटना ठेकेदार के स्टोर रूम में हुई थी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed