{"_id":"6369eda104c87109ed291845","slug":"fire-in-a-moving-bike-in-burhanpur-farmer-jumped-to-save-his-life-incident-of-naotha-village-of-nepanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burning Bike: बुरहानपुर में चलती बाइक में लगी आग, किसान ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burning Bike: बुरहानपुर में चलती बाइक में लगी आग, किसान ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
Tue, 08 Nov 2022 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 PM IST
सार
Burning Bike: बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक किसान की चलती बाइक में आग लग गई, बाइक में सवार किसान और एक अन्य युवक ने तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
चलती बाइक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नावथा गांव में चलती बाइक में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक किसान अपनी बाइक से खेत से लौट रहा था, अचानक उसकी बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। हालांकि किसान की सूझबूझ से उसकी और बाइक में सवार एक अन्य युवक की जान बच गई। किसान ने बाइक में आग लगते ही उससे कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नावथा गांव में सुबह 10 बजे किसान कैलाश एक युवक के साथ खेत से वापस आ रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक में नीचे से आग लग गई। आसपास के किसानों को पहले आग लगते दिखी, उन्होंने बाइक चला रहे किसान को यह बताया, जिसके बाद दोनों घबराकर चलती बाइक से कूद पड़े और अपनी जान बचाई। दोनों आग बुझाने के लिए खेतों में पानी ढूंढने लगे। ग्रामीणों ने भी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और बाइक पूरी तरह जल गई।