'छपाक' रिलीज से एक दिन पहले तीन राज्यों में टैक्स फ्री, खुद मुख्यमंत्रियों ने किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी यानि शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो रही है। रिलीज होने के ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी घोषणा खुद सीएम कमलनाथ और भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है।
कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। मध्यप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। यह फिल्म समाज में एसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद, और जीने के जज्बे की कहानी पर आधारित है। ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।
दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म “
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 9, 2020
छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है , को मध्यप्रदेश में टैक्स फ़्री करने की घोषणा करता हूँ।
1/2
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म 'छपाक' को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।
वहीं पुडुचेरी में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की।समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म "छपाक" को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 9, 2020
आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।