फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fierce fire broke out in gunny godown even 22 fire engines could not control goods worth lakhs burnt to ashes

Katni: बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां भी नहीं पा सकी काबू, लाखों का माल जलकर खाक

Sun, 23 Apr 2023 01:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

कटनी में लक्ष्मी बारदाना गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लगने से करीब 50 से 60 लाख का बारदाना जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 22 गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सकीं, करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in gunny godown even 22 fire engines could not control goods worth lakhs burnt to ashes
गोदाम में जले हुए बारदाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के बारदाना गोदाम में तड़के सुबह भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगने के बाद फायर ब्रिगेड में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड ने एक के बाद एक कर करीब 22 गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजी, लेकिन 22 गाड़ियां भी भीषण आग पर काबू न पा सकी। घटना में लाखों रुपये के बारदाने जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन


चाका ग्राम पंचायत के सामने बने मेसर्स लक्ष्मी बारदाना गोदाम से सुबह करीब पांच बजे आग की लपटों के साथ निकलता धुआं देखने के बाद संचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे पुलिस बल ने आस पास लोगों को सतर्क करते हुए जेसीबी से गोदाम की दीवार तुड़वाई ताकि आग पर काबू पाया जा सके। इस दौरान फायर ब्रिगेड की एकाएक पांच गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी थी, लेकिन आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि 22 गाड़ियों मिलकर भी आग पर काबू नहीं पा सकीं। फायर ब्रिगेड के इंचार्ज ने बताया कि 22 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने भेजी गई थीं।  राहत एवं बचाव कार्य में 16 कर्मी लगे हुए थे। करीब तीन से चार घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद अंदर पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


वहीं, मेसर्स लक्ष्मी बारदाना के संचालक रवि रंजन ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जहां गोदाम से निकलते धुएं को देख पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आकर आग पर पानी डालने का काम शुरू किया। गोदाम चार हजार वर्गफुट के एरिया में बना हुआ है, जिसमें पांच लाख के करीब बरदाना रखा हुआ था, जिसकी कीमत 50 से 60 लाख है, जो लगभग जलकर खाक हो चुका है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed