{"_id":"6514476d599d591a8e06a1df","slug":"father-in-law-kills-woman-in-newari-district-of-mp-police-register-case-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मायके से चार दिन पहले ही निवाड़ी में ससुराल आई थी बहू, ससुर ने धारदार हथियार से उसे मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मायके से चार दिन पहले ही निवाड़ी में ससुराल आई थी बहू, ससुर ने धारदार हथियार से उसे मार डाला
Wed, 27 Sep 2023 08:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:47 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के निवाड़ी में चार दिन पहले ही मायके से ससुराल आई बहू पर ससुर ने धारदार हथियार से हमला किया और उसे मार डाला।
विज्ञापन
निवाड़ी का सिमरा पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निवाड़ी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ससुर ने अपनी ही बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।
मामला निवाड़ी के थाना सिमरा क्षेत्र के बौडेरा गांव का है। गांव के ही रहने वाले कृपाराम कुशवाह ने 32 वर्षीय बहू गायत्री कुशवाह पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार दिन पहले ही गायत्री मायके से ससुराल आई थी। गायत्री का पति खेती करता है। उनके दो बच्चे भी हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। सैंपल साथ लेकर गई है।
सिमरा थाना प्रभारी कुलदीप यादव ने बताया कि कृपाराम कुशवाह ने अपनी बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। इसके बाद कृपाराम कुशवाह फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।