फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmers suicides in Madhya Pradesh increased by 21%, Shivraj will take out Kisan Samman Yatra

मध्यप्रदेश में किसानों की खुदकुशी के मामले 21% बढ़े, शिवराज निकालेंगे किसान सम्मान यात्रा

Sat, 24 Mar 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 24 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers suicides in Madhya Pradesh increased by 21%, Shivraj will take out Kisan Samman Yatra
शिवराज सिंह चौहान
भले ही मध्य प्रदेश ने पिछले हफ्ते लगातार पांच वर्षों तक कृषि क्षेत्र में दोहरे अंकों में विकास दर्ज करने के लिए प्रधान मंत्री से कृषि कर्मण पुरस्कार हासिल किया है, लेकिन राज्य में किसानों के आत्महत्याओं का रिकॉर्ड परेशान करनेवाला है।
विज्ञापन


साल 2016 में मध्यप्रदेश में हर आठ घंटे में एक किसान ने आत्महत्या की थी। इस वर्ष में 1,321 किसानों ने आत्महत्याएं की थी, जो कि साल 2013 के बाद से सबसे ज्यादा था। केंद्रीय कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रुपला ने 20 मार्च 2018 को लोकसभा में यह गंभीर जानकारी दी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में किसानों की खुदकुशी के मामलों में 10 फीसदी की कमी आई है, लेकिन मध्यप्रदेश में 2013 से यह आंकड़ा 21 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 के आंकड़ों के आधार पर देश में किसानों की आत्महत्याओं के मामले में मध्य प्रदेश तीसरा स्थान पर है। कुल मिलाकर 2011 से 2016 के बीच मध्यप्रदेश में किसानों की खुदकुशी के 6,071 मामले दर्ज किए गए। 

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लोकसभा में 2016 के लिए पेश किए गए कृषि क्षेत्र के प्रोविजनल आंकड़े बताते हैं कि 2016 में हुई 1,321 आत्महत्याओं में से 722 लोग कृषि मजदूर थे और 599 किसान थे। 

1 अप्रैल से शिवराज की किसान सम्मन यात्रा

Farmers suicides in Madhya Pradesh increased by 21%, Shivraj will take out Kisan Samman Yatra
शिवराज सिंह चौहान
हालांकि आंकड़े केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा विधायकों की बैठक में ऐलान किया कि वह 1 अप्रैल से राज्यव्यापी किसान सम्मन यात्रा निकालेंगे। विधायकों से कहा गया कि वे किसानों के लिए किए गए सरकार के अच्छे कामों के बारे में जनता को बताएं। 

मध्यप्रदेश पिछले साल हुए कृषि संकट का केंद्र रहा है, जब मंदसौर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें पुलिस गोलीबारी हुई और छह किसानों की मौत हो गई। 2016 के आंकड़ों के मुताबिक, किसानों की खुदकुशी के मामले में 3,661 मामलों के साथ  महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। और कर्नाटक 2,079 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए सदन में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने कहा, "आत्महत्याएं और किसानों के कल्याण का दावा और सरकार को कृषि कर्मण पुरस्कार मिलना, यह पुरस्कार के लिए राज्य सरकार द्वारा दिखाए तथ्यों और आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed