फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer and his wife drank poison in front of SDM and police in Guna Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में एसडीएम और पुलिस के सामने किसान और उसकी पत्नी ने पिया जहर, हालत नाजुक

Wed, 15 Jul 2020 10:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: आसिम खान Updated Wed, 15 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer and his wife drank poison in front of SDM and police in Guna Madhya Pradesh
स्थानीय तहसीलदार ने दी जानकारी - फोटो : ani

मध्यप्रदेश के गुना में किसान और उसकी पत्नी ने एसडीएम और पुलिस के सामने जहर पी लिया। दोनों की हालत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी पीजी कॉलेज की जमीन पर राजकुमार अहिरवार लंबे समय से खेती कर रहा था। मंगलवार दोपहर अचानक गुना नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता एसडीएम के नेतृत्व में यहां पहुंचा और राजकुमार द्वारा बोई गई फसल पर जेसीबी चलवानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब राजकुमार ने विरोध किया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। राजकुमार का कहना है कि ये उसकी पैतृक जमीन है। जब जमीन खाली पड़ी थी तो कोई नहीं आया। उसने चार लाख रुपये का कर्ज लेकर जमीन में फसल बोई है। अब फसल पक गई है इसपर जेसीबी न चलाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने कहा कि मेरे परिवार में 10-12 लोग हैं। अब मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसके बाद किसान और उसकी पत्नी ने कीटनाशक पी लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। 

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। इस मामले में उच्चस्तरीय जांंच के आदेश दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed