{"_id":"5dd4d0838ebc3e54c64e9eaa","slug":"family-member-murdered-a-youth-who-used-to-rape-his-mother-and-sister-all-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में मां, बहन और भाभी से दुष्कर्म करता था युवक, तंग आकर घरवालों ने ही मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में मां, बहन और भाभी से दुष्कर्म करता था युवक, तंग आकर घरवालों ने ही मार डाला
Wed, 20 Nov 2019 11:08 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:08 AM IST
सार
- नशे का आदी हो चुका था युवक, घर वाले तंग आ चुके थे
- शराब के नशे में कई बार कर चुका था मां, बहन और भाभी से दुष्कर्म
- पुलिस की पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने कबूली हत्या की बात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
शराब के नशे में अपनी मां, बहन और भाभी से दुष्कर्म करने वाले एक युवक को उसके घरवालों ने ही मार डाला। घटना मध्य प्रदेश के दतिया की है। दतिया पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पिता, उसकी पत्नी, छोटे बेटे और छोटे बेटे की पत्नी को गिरफ्तार किया है।चारों को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक का शव बीते 12 नवंबर को गोपालदास हिल इलाके से मिला था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) गीता भारद्वाज ने बताया कि घरवालों से जब लड़के के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय सुशील का शव मिलने के बाद जब उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया तो रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत गला घोटने के कारण हुई है। उसकी पहचान सामने आने के बाद पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुशील शराब का आदी हो चुका था और घर वाले उससे तंग हो चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने युवक की हत्या की बात कबूली। परिवार के लोगों का कहना था कि शराब पीने के बाद उसने कई बार मां, बहन और भाभी से दुष्कर्म किया था। युवक के पिता ने पुलिस से कहा कि बीते 11 नवंबर को भी उसका बेटा शराब के नशे में घर आया और उसने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
युवक के पिता ने कहा कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका था इसलिए हमने उसकी हत्या कर दी और शव को गोपाल दास हिल के पास डाल दिया। कबूलनामे के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
