{"_id":"61fd1ea46874a079c01d4e29","slug":"fake-asafetida-worth-50-lakhs-seized-indore-crime-branch-busted-the-business-of-making-fake-asafetida-accused-operator-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख का नकली हींग जब्त: इंदौर क्राइम ब्रांच की मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख का नकली हींग जब्त: इंदौर क्राइम ब्रांच की मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी संचालक गिरफ्तार
Fri, 04 Feb 2022 06:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:10 PM IST
सार
इंदौर क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने नकली हींग बनाने वाले कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये की नकली हींग जब्त किया है। आरोपी संचालक हिरासत मे है।
विज्ञापन
इंदौर: काबुली गोल्ड के नाम से बेची जाती थी नकली हींग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच ने आटे से नकली हींग बनाने वाले कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये का नकली हींग जब्त किया है। भंवरकुंआ क्षेत्र के पालदा, हिम्मत नगर स्थित मां दुर्गा इंटरप्राइजेज फर्म में नकली हींग बनाने का गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में छापा मारा और मौके से बड़ी संख्या में नकली मसाले जब्त किए।
फैक्ट्री में लंबे समय से अमानक स्तर के मिलावटी एवं खुले हींग की पैंकिग कर के उसे काबुली गोल्ड हींग नाम से ब्रांड और पैक कर के शहर के कई हिस्सों में बेचा जा रहा था। वहीं लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री संचालक साहिल मखीजा पिता जगदीश मखीजा की मौजूदगी में मां दुर्गा इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि खुले खाद्य मसाले हींग में आटा और मैदा मिक्स कर के उसे ऑयल पॉलिश करने का काम किया जा रहा था। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में मिलावटी मसाले पाए गए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
संचालक पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
आरोपी फैक्ट्री संचालक पर पहले भी NSA की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी संचालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इसी स्थान पर एम.के. ट्रेडर के नाम से उसने पहले फैक्ट्री लगाई थी, जिसमें मिलावटी मसाले बनाने का काम किया जाता था, जिसे 2020 में प्रशासन ने कार्रवाई कर बंद करा दिया था। वहीं आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई थी। फिलहाल फूड विभाग ने नकली हींग के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। आरोपी संचालक को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल के अनुसार मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के गोडाउन में छापामार कार्रवाई की गई थी, जहां से अनुमानित 50 लाख रुपये की नकली हींग बरामद की गई है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली हींग बनाने का कारोबार संचालित किया जा रहा था।