{"_id":"623194f629e9984e065d1e1c","slug":"eow-raid-on-professor-couple-s-house-3-plots-worth-crores-found-in-jabalpur-disclosure-of-black-earnings-of-2-crore-29-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर दंपती के घर EOW का छापा: जबलपुर में करोड़ों की कीमत के 3 भूखंड मिले, 2 करोड़ 29 लाख की काली कमाई का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर दंपती के घर EOW का छापा: जबलपुर में करोड़ों की कीमत के 3 भूखंड मिले, 2 करोड़ 29 लाख की काली कमाई का खुलासा
Wed, 16 Mar 2022 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:37 PM IST
सार
जबलपुर में मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर दंपती के घर पर ईओडब्ल्यू के छापे में 2 करोड़ 29 लाख की काली कमाई का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
जांच में जुटी EOW की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर दंपती अशोक साहू-तृप्ति गुप्ता के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। बुधवार सुबह तड़के 4 बजे ईओडब्ल्यू की टीम ने प्रोफेसर दंपती के घर पर छापा मारा। छापे में घर से 2 करोड़ से भी ज्यादा की काली कमाई होने का खुलासा हुआ है। जो कि दोनों पति-पत्नी ने अवैध तरीके से अर्जित की है।
एसपी ईओडब्ल्यू जबलपुर के अनुसार मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर अशोक साहू और तृप्ति गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच जारी थी। इसी के तहत बुधवार सुबह दंपती के जबलपुर के धनवंतरी नगर में स्थित घर में ईओडब्ल्यू की टीम ने डीएसपी मनमीत सिंह के नेतृत्व में छापा मारा। जांच के दौरान लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स की टीम भी बुलाई गई थी, जिससे स्थायी संपत्ति का आकलन किया जा सके।
तृप्ति गुप्ता मेडिकल यूनिवर्सिटी में डिप्टी रजिस्ट्रार और प्रभारी परीक्षा नियंत्रक और उनके पति डॉ अशोक साहू मेडिकल के बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। विभाग की जांच में प्रोफेसर दंपती के धनवंतरी नगर में तीन अलग-अलग भूखंड मिले हैं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ 56 लाख बताई जा रही है। जिस मकान में वे रहते हैं उसकी कीमत करीब दो करोड़ 34 लाख मानी गई है। दोनों के पास साढ़े पांच लाख से ज्यादा की जीवन बीमा निगम की पॉलिसी और साढ़े सात लाख की चार पहिया गाड़ी मिली है।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू को प्रोफेसर दंपती के घर से अब तक की जांच में दो करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति मिली है। वहीं, प्रोफेसरों की अब तक की वैध कमाई तीन करोड़ 15 लाख होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि उनके पास अब तक करीब पांच करोड़ 44 लाख से ज्यादा की संपत्ति मिल चुकी है। दंपती के घर से दो करोड़ 29 लाख की काली कमाई का खुलासा हुआ है।