{"_id":"65f2c46f3fad0b29e509df8c","slug":"electricity-bill-outstanding-of-rs-7-crore-24-lakh-of-51-government-departments-of-anuppur-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: जिले के 51 शासकीय विभाग का 7 करोड़ 24 लाख रुपये बिजली बिल बकाया, सरकारी कार्यालय भुगतान में सबसे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: जिले के 51 शासकीय विभाग का 7 करोड़ 24 लाख रुपये बिजली बिल बकाया, सरकारी कार्यालय भुगतान में सबसे पीछे
Thu, 14 Mar 2024 03:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:03 PM IST
सार
यदि इतना बिजली बिल आम उपभोक्ता का बकाया होता तो विभाग द्वारा अभी तक उनके घर से लाइन का कनेक्शन काट दिया जाता। जिले के शासकीय विभाग के भवनों का बिल करोड़ों में बकाया है। इसके बाद भी सिर्फ पत्राचार और नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले में बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाते हुए बकाया बिल की वसूली की जा रही है। लेकिन, इस मामले में शासकीय विभाग ही बिजली विभाग के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गए हैं। जिन पर करोड़ों रुपए की राशि बकाया है। बिल जमा कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी ने संबंधित विभाग और संस्था के प्रमुख से कई बार कहा, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में 51 विभिन्न शासकीय विभाग में विद्युत विभाग के द्वारा कुल 2374 विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। जिनका फरवरी 2024 तक का बिजली बिल भुगतान लगभग 7 करोड़ 24 लाख रुपए बकाया है। ऐसे में विद्युत विभाग का क्लोजिंग टारगेट कैसे पूरा होगा इसको लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। वे इन शासकीय विभागों के अधिकारियों से बकाया भुगतान को जल्द से जल्द करने की बात भी कह चुके हैं। लेकिन, इन विभागों के अधिकारियों के द्वारा इसके बावजूद भुगतान अटका दिया गया है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा अनूपपुर में बकाया
जिले में 9 विद्युत वितरण केंद्र विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित है। जिनमें बकाया विद्युत बिल भुगतान के मामले में सबसे पहले अनूपपुर ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र हैं, जहां शासकीय विभागों के 330 विद्युत कनेक्शन हैं, जिनका 1 करोड़ 60 लाख रुपए बकाया है। दूसरे स्थान में बिजुरी विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 411 कनेक्शन के 1 करोड़ 39 लाख रुपए, तीसरे स्थान में कोतमा विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 391 विद्युत कनेक्शन का 1 करोड़ 12 लाख रुपए ,चौथे स्थान में चचाई विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 146 विद्युत कनेक्शन का 1 करोड़ 10 लाख रुपए, पांचवें स्थान में जैतहरी विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 426 विद्युत कनेक्शन का 85 लाख, छठवें स्थान में अनूपपुर शहर विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 183 विद्युत कनेक्शन का 48 लाख रुपए, सातवें स्थान में राजेंद्र ग्राम विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 167 विद्युत कनेक्शन के 22 लाख रुपए एवं आठवे स्थान में अमरकंटक विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 215 विद्युत कनेक्शन का 20 लख रुपए, 9 वे स्थान में बेनिवारी विद्युत वितरण केंद्र जिसमें 105 विद्युत कनेक्शन के 20 लाख रुपए बकाया है। इस प्रकार पूरे अनूपपुर जिले में शासकीय विभागों के 2374 विद्युत कनेक्शन के 7 करोड़ 24 लाख रुपए बिजली बिल भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
इन विभागों के ऊपर है बकाया भुगतान
विद्युत विभाग के बिल की राशि का भुगतान जो शासकीय विभाग नहीं कर रहे हैं उनमें बीएसएनल, डिपार्मेंट आफ स्कूल एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम पंचायत , ग्राम पंचायत वाटर सप्लाई , नगर पालिका परिषद स्ट्रीट लाइट, पब्लिक हेल्थ और फैमिली वेलफेयर, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग पब्लिक वर्क डिपार्मेंट, शेड्यूल कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब्स वेलफेयर डिपार्मेंट, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट अदर, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट प्राइमरी स्कूल, स्टेट गवर्नमेंट, डिपार्टमेंट ट्रांसमिशन कंपनी, वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंन्ट डिपार्मेंट यह शासकीय विभाग हैं, जिनका 10 लाख या उससे अधिक बिजली का बिल भुगतान जमा नहीं किया गया है।
भुगतान के लिए पढ़ रहा गिड़गिड़ाना
यदि इतना बिजली बिल आम उपभोक्ता का बकाया होता तो विभाग द्वारा अभी तक उनके घर से लाइन का कनेक्शन काट दिया जाता। साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाती, जबकि जिले के शासकीय विभाग के भवनों का बिल करोड़ों में बकाया है। इसके बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सिर्फ पत्राचार और नोटिस जारी करने तक ही इनकी कार्रवाई सीमित होकर रह गई है। ज्ञात होगी कुछ दिन पूर्व अनूपपुर नगर पालिका के फिल्टर प्लांट की बिजली काट दी गई थी, इसके बाद लगभग 2 दिन तक पेयजल समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा था।
इनका कहना है
करोड़ों में शासकीय विभाग का बिजली बिल भुगतान बकाया है, हमने विभागों को बिजली बिल भुगतान जमा कराने के लिए पत्र लिखा है। बिल जमा न होने पर विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
अरूणेन्द्र प्रसाद मौर्य, कार्यपालन, अभियंता अनूपपुर
