फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dumper crushed a woman sitting in a bike in Ratlam, died on the spot

Accident: रतलाम में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार महिला को डंपर ने कुचला, मौके पर ही मौत, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 10 Feb 2023 12:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

रतलाम के जावरा में एक दर्दनाक हादसे में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। महिला बाइक में पीछे बैठकर बस स्टैंड जा रही थी, इसी दौरान एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, डंपर के पिछले पहिए की चपेट में आने से महिला की जान चली गई।

विज्ञापन
Dumper crushed a woman sitting in a bike in Ratlam, died on the spot
रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के जावरा चौपाटी क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला डंपर के पिछले टायर की चपेट में आ गई, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। दर्दनाक सड़क हादसे की पूरी तस्वीर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना में गोठड़ा निवासी अंगूरबाला की मौत हुई है। अंगूरबाला गांव के ईश्वर नामक व्यक्ति के साथ जावरा बस स्टैंड की ओर आ रही थी। वह जावरा चौपाटी क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर उन्हें ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में टक्कर मारकर निकल गया। टक्कर लगते ही चालक बाइक सहित सड़क पर आ गिरा और महिला डंपर के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावरा चौपाटी पर हुई घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना में बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आई है, उसका प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed