फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Due to lack of chair on the stage in the plantation program, the Home Minister got angry and sat behind the public

पौधरोपण कार्यक्रम में गृहमंत्री नाराज: मंच पर कुर्सी नहीं होने से जनता के पीछे बैठे, मनाने पहुंचे जिला अध्यक्ष को फटकारा

Thu, 24 Feb 2022 03:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 03:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री चौहान के पौधरोपण अभियान को एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंच पर कुर्सी न होने की वजह से नाराज हो गए।

विज्ञापन
Due to lack of chair on the stage in the plantation program, the Home Minister got angry and sat behind the public
भोपाल: वरिष्ठ नेताओं के मनाने के बाद मंच पर बैठे गृहमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक पौधा रोज अभियान का 1 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा संगठन ने कार्यक्रम का आयोजित किया। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास बन रहे श्रीयंत्र के आकार वाले पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं देखने को मिली। पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नाराज हो गए। वहीं, मीडिया कर्मी के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की।   
विज्ञापन


गुरुवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंच पर कुर्सी नहीं होने से जनता के पीछे कुर्सी पर जाकर बैठ गए। भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को मनाने पहुंचे तो उनको जमकर फटकार लगा दी। हालांकि बाद में नरोत्तम मिश्रा वरिष्ठ नेताओं के मनाने पर मंच पर पहुंचे। बता दें सुमित पचौरी को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का खास माना जाता है। 
विज्ञापन



वहीं, इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने चुटकी लेते हुए कहा कि आखिर भाजपा के जिम्मेदार नेता गुटबाजी के चक्कर में कब तक अपने वरिष्ठ नेताओं का यूं ही अपमान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि छुटभैये नेताओं को मंच से उतारकर उनको जगह दी गई। सीएम इन वेटिंग के साथ यह व्यवहार?
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मी से बदसलूकी 
पौधरोपण कार्यक्रम में पुलिस कर्मी  मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करते दिखे। इसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें मीडियाकर्मी मुख्य अतिथियों के पौधरोपण कार्यक्रम को कवर कर रहे थे। तभी एक पुलिसकर्मी, एक मीडिया कर्मी का हाथ खींचकर नीचे गिरा देता है। इसे लेकर मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई गई। जिसके बाद डीएसपी जोन-1 की तरफ से आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने की जानकारी दी गई। 


सांसद की तबीयत खराब 
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वह कार्यक्रम के बीच से निकल गई। उनके स्टाफ की तरफ से जानकारी दी गई कि उन्हें हाई बीपी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर घर पर आराम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed