फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Doctor shoots nurse due to breakup in Jabalpur Hindi News

MP News: नर्स ने पुराने प्रेमी से नजदीकी बढ़ाई, ब्रेकअप से नाराज डॉक्टर ने उसे मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Feb 2024 03:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Feb 2024 03:58 PM IST
सार

कटनी की रहने वाली नर्स का एक डाॅक्टर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय से नर्स ने अपने पुराने प्रेमी के साथ नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इससे नाराज होकर डॉक्टर ने उसे दो गोलियां मार दीं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Doctor shoots nurse due to breakup in Jabalpur Hindi News
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के ओमती थानान्तर्गत रसल चौक में बुधवार सुबह डॉक्टर ने नर्स को दो गोलियां मार दीं। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। कुछ समय पहले डॉक्टर से ब्रेकअप कर नर्स अपने पुराने प्रेमी के नजदीक आ गई थी। यह बात डॉक्टर को पसंद नहीं आई तो उसने नर्स को दो गोलियां मार दीं। हमले में घायल हुई नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कटनी निवासी माधुरी चौधरी (27) पिछले डेढ़ साल से जबलपुर में रहकर नर्स का काम कर रही थी। वर्तमान में वह जबलपुर हॉस्पिटल में अपनी सेवा दें रही थी। नर्स का कटनी में रहने वाले संदीप सोनी (34) के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। युवक एक निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था। इसी बीच नर्स अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आई और दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ गईं। इससे डॉक्टर और नर्स बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब दस बजे नर्स माधुरी रसल चौक स्थित जबलपुर हॉस्पिटल जा रही थी। इस दौरान डॉक्टर संदीप ने रसल चौक पर नर्स को बातचीत करने के लिए रोका। यहां दोनों में विवाद हो गया तो डॉक्टर ने देसी पिस्टल से नर्स को दो गोलियां मार दीं। गोलियां नर्स के सीने में लगी। गंभीर हालत में नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed