फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   District President Satish Sharma announced new BJP team in Satna

MP News: सतना में भाजपा की नई टीम का एलान, जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद जारी की सूची

Wed, 13 Mar 2024 03:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

मंगलवार देर रात जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने प्रदेश कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद नई टीम का एलान किया। शर्मा की नई टीम से जिला उपाध्यक्ष रहे विजय तिवारी, पूर्व पार्षद वर्षा त्रिपाठी, महामंत्री रहे ऋषभ सिंह छोटू और जिला मंत्री बालकृष्ण शुक्ला की छुट्टी हो गई है।  
 

विज्ञापन
District President Satish Sharma announced new BJP team in Satna
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले सतना जिला कमेटी की नई सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की नई टीम से कई पुराने चेहरे बाहर हो गए हैं तो कुछ पुराने चेहरों को प्रमोट किया गया है। कुछ नए लोगों को संगठनात्मक कामकाज का मौका भी दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने प्रदेश कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद नई टीम का एलान किया। शर्मा की नई टीम से जिला उपाध्यक्ष रहे विजय तिवारी, पूर्व पार्षद वर्षा त्रिपाठी, महामंत्री रहे ऋषभ सिंह छोटू और जिला मंत्री बालकृष्ण शुक्ला की छुट्टी हो गई है।  
विज्ञापन


सतना भाजपा की जिला संगठन टीम में मंडल अध्यक्ष संजय तीर्थवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे बालेन्द्र गौतम और सुधा पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला संगठन में पूर्व में भी पदाधिकारी रह चुकीं सरोज गुर्जर और कार्यालय मंत्री रहे रामकांत गौतम को प्रमोट कर महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है, जबकि जय प्रताप गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी रहे कामता पांडेय को जिला मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम तिवारी, संजीव द्विवेदी, नगौद के श्रीकृष्ण द्विवेदी और महिला नेत्री जान्हवी त्रिपाठी को भी जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सतना पूर्वी नगर मंडल के अध्यक्ष रह चुके सुनील सेनानी कार्यालय मंत्री और अभिषेक तिवारी सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं, जबकि श्यामलाल गुप्ता इस बार जिला मीडिया प्रभारी बनने में कामयाब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed