{"_id":"662e4a0aaf6b6f0da50e8c44","slug":"district-hospital-civil-surgeon-makes-obscene-demands-from-nurses-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murena: जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की नर्सों से अश्लील डिमांड, कलेक्टर एसपी से शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murena: जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की नर्सों से अश्लील डिमांड, कलेक्टर एसपी से शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित
Sun, 28 Apr 2024 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:37 PM IST
सार
Murena: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सरकार से लेकर राजनीतिक पार्टियां महिला सशक्तिकरण का दावा कर जनता से वोट मांग रही है, लेकिन चंबल में जिम्मेदार अधिकारी अपनी अधीनस्थ महिला कर्मचारियों से सैलरी के बदले उनकी इज्जत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की नर्सों से अश्लील डिमांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की नर्सों से अश्लील डिमांड का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा जब हुआ जब जिला अस्पताल में पदस्थ कुछ महिला नर्सों ने अपर कलेक्टर सहित महिला थाने में इस बात की शिकायत की आवारा अधिकारी इस मामले में जांच कमेटी गठित कर आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
महिला नर्सों ने आरोप लगाया है कि सिविल सर्जन गजेंद्र तोमर के द्वारा उन्हें आए दिन प्रताड़ित किया जाता है। इसी के साथ उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करना और बातें ना करने पर उनको धमकी दी जाती है, जिसके डर के चलते महिला नर्सों के द्वारा अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई। अब हद तब हो गई जब 4 महीने से महिला नर्सों का वेतन रोक लिया गया और जब वेतन मांगने की बात की गई तो जिला अस्पताल के बाबू होशियार सिंह ने वेतन के बदले उनकी इज्जत की मांग कर दी।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो इस मामले की शिकायत आने के बाद महिला नसों की सैलरी रिलीज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही नर्सों के द्वारा लगाए गए आरोपी पर पांच सदस्य जांच कमेटी बना दी गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि महिला थाने में दिए गए शिकायती आवेदन पर भी पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह विभागीय मामला है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पहले विभागीय जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
