फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Direct urination scandal: Demonstration of Youth Congress in Sagar district, effigy burning and sloganeering

सीधी पेशाब कांड: सागर और उमरिया जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन और नारेबाजी, कहा- सीएम दें इस्तीफा

Wed, 05 Jul 2023 10:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर/उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर/उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 10:34 PM IST
सार

सीधी कांड के बाद प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर ब्लॉक स्तर पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की जा रही है। सागर और उमरिया जिले में भी कई जगह प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
Direct urination scandal: Demonstration of Youth Congress in Sagar district, effigy burning and sloganeering
सागर में सीएम का पुतला जलाने से रोकती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी में शर्मसार कर देने वाले कांड के बाद प्रदेश भर में लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन कर चुकी है। सागर जिले में भी कई जगह युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सीएम के पुतले जलाए गए और इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन


सीधी में हुए पेशाबकांड मामले में सियासत तेज हो रही है। एक तरफ जहां आरोपी प्रवेश शुक्ला पर गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई की गई, घर पर बुलडोजर चलाया गया तो वहीं दूसरे दूसरी तरफ पक्ष विपक्ष की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर ब्लॉक स्तर पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस कांड को लेकर सागर कांग्रेस में भी आक्रोश फूटा और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश सागर के राधा तिराहा पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के तत्वाधान में इस घटना का विरोध करते हुए सीएम शिवराज सिंह का इस्तीफा मांगा गया। इसके बाद पुतला भी जलाया गया, पुतला दहन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


गढ़ाकोटा, जैसीनगर में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
सीधी कांड को लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर जिले के जैसीनगर में सीएम का पुतला दहन किया और इस्तीफे की मांग की है तो वहीं गढ़ाकोटा में भी ब्लॉक कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। बस स्टैंड पर सीएम शिवराज सिंह का पुतला दहन किया और इस्तीफे की मांग की इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Direct urination scandal: Demonstration of Youth Congress in Sagar district, effigy burning and sloganeering
उमरिया में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : सोशल मीडिया
सत्ता के मद में चूर भाजपा कार्यकर्ता
घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने उमरिया के गांधी चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता के मद में बौरा गए हैं। इस घटना ने मध्यप्रदेश भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में शर्मसार कर दिया है। पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि मानसिक विक्षिप्त आदिवासी के सांथ जो व्यवहार हुआ है, वह बताता है कि अपराधियों को कानून का बिल्कुल भी भय नहीं है। यह केवल आदिवासी का नहीं समूची मानवजाति का अपमान है। इतिहास इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed