फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News Innocent children are forced to cross the river to go to school

Dindori News: नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं मासूम बच्चे, खबर होते हुए भी बेखबर हैं जिम्मेदार

Sat, 19 Aug 2023 02:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 02:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों के नदी पार करने की तस्वीरें वायरल हुई है।

विज्ञापन
Dindori News Innocent children are forced to cross the river to go to school
नदी पार कर स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिंडौरी के करंजिया विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चकमी इलाके में हड़सत्ती और देवतराई मोहल्ले के बच्चों को सिवनी नदी पार करके स्कूल जाना पड़ता है। दोनों मोहल्ले से करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे नदी को पार करके प्राथमिक शाला बोईरहा में पढ़ने आते हैं। नदी पार करने के दौरान कोई हादसा न हो जाए, जिसको ध्यान में रखते हुए अभिभावक बच्चों के साथ मौजूद रहते हैं और वे बरसात के मौसम में रोजाना इसी तरह से नदी पार करके बच्चों को स्कूल तक पहुंचाते हैं। छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घर जाते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जिस सिवनी नदी को बच्चे पार करते हैं, वो पहाड़ों से निकलने वाली नदी है और ऊपरी इलाक़े में तेज बारिश होने से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। नदी पार करने के दौरान जलस्तर बढ़ जाने से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से नदी में पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। अभिभावक बताते हैं कि जिस दिन नदी का जलस्तर अधिक रहता है, उस दिन बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि उनके द्वारा नदी में पुल बनवाने की काफ़ी कोशिशें की गईं। स्थानीय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक किसी भी ज़िम्मेदार ने सुध नहीं ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed