फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijaya Singh said government should provide evidence of the air strikes in Balakot

एयर स्ट्राइक: दिग्विजय सिंह ने कहा- अमेरिका की तरह सबूत दे भारत सरकार

Sun, 03 Mar 2019 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 03 Mar 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Digvijaya Singh said government should provide evidence of the air strikes in Balakot
दिग्विजय सिंह - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की काफी तारीफ की। उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को बिना शर्त लौटाने के लिए खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक (हवाई हमले) के सबूत देने चाहिए। ठीक उसी तरह जैसे कि अमेरिका ने 2011 में आतंकी ओसामा बिन लादेन को ऐबटाबाद में मारने के दिए थे।

विज्ञापन


दिग्विजय ने खान को अच्छा पड़ोसी बताया। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बहादुरी दिखाते हुए हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं अभियान पर सवाल नहीं उठा रहा हूं लेकिन यह तकनीकी युग है और सैटेलाइट तस्वीरें होने की पूरी संभावना है। अमेरिका ने ओसामा को मारने के दुनिया को ठोस सबूत दिए थे। ठीक इसी तरह हमें भी अपनी एयर स्ट्राइक के देने चाहिए।'
विज्ञापन


सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि वह रविवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगी और कांग्रेस और उसके नेताओं के पुतले को जलाएगी। सिंह का कहना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने विंग कमांडर अभिनंदन को तब भी रिहा किया जब उनके ऊपर पाकिस्तान की आईएसआई और अपनी राजनीतिक पार्टी का काफी दबाव था। दरसअल, तहरीक-ए-इंसाफ भारत के साथ पायलट की रिहाई को लेकर सौदेबाजी करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह के बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, 'कांग्रेस नेता हवाई हमले के बारे में सबूत मांगकर सशस्त्र बलों का अपमान कर रहे हैं। पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा करके भारत के ऊपर कोई एहसान नहीं किया है। वह जिनेवा कनवेंशन के तहत ऐसा करने के लिए बाध्य था।' सिंह का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब राज्य की कांग्रेस सरकार ने एक दिन पहले ही पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed