फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijaya controversial statement, mishra reacts to Digvijaya Singh's absurd statement

दिग्विजय के विवादित बोल पर मिश्रा का हमलाः प्रियंका जी, इन बुजुर्गवार की महिलाओं के पहनावे पर है नजर 

Mon, 27 Dec 2021 02:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Dec 2021 02:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को टंच माल, आइटम कहने वाले महाशय से आपकी सोच कितना मेल खाती है, इस पर विचार करें। 

विज्ञापन
Digvijaya controversial statement,  mishra reacts to Digvijaya Singh's absurd statement
दिग्विजय सिंह के बेतुके बयान पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी के हवाले से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसकों में 40 से 50 साल की महिलाएं ही हैं, जींस पहनने वाली नहीं। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के 'बुजुर्गवार' नेता पहले भी महिलाओं के बारे में आइटम और टंच माल जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। प्रियंका गांधी को महिलाओं के पहनावे पर नजर रखने वाले नेता की सोच को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। 
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा से दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी ने यह बात प्रियंका गांधी के हवाले से कही है। मैं उनसे ही सवाल करना चाहता हूं कि इन बुजुर्गवार की महिलाओं के पहनावे पर नजर है। कभी महिलाओं को टंच माल कहते हैं। कभी महिलाओं को आइटम कहते हैं। प्रियंका जी, आपकी सोच है- मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। अब इस सोच से इन बुजुर्गवार नेता की सोच कितना मेल खाती हैं, इस पर स्थिति स्पष्ट  करें। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed