फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   digvijay singh yatra children slogans nhrc notice mp report

दिग्विजय सिंह की यात्रा: बच्चों से नारे लगवाने के आरोप पर मानवाधिकार आयोग सख्त, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Thu, 22 Oct 2026 10:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:06 PM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों को शामिल करने और उनसे राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। बच्चों को पैसे देने और कानूनों के उल्लंघन की भी जांच होगी।

विज्ञापन
digvijay singh yatra children slogans nhrc notice mp report
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों को शामिल करने और उनसे राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले की जांच कराने तथा दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों को यात्रा में शामिल करने के लिए पैसे दिए जाने के आरोपों की जांच करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 22 अक्टूबर 2026 के पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों का इस्तेमाल किया गया और उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए। शिकायत में कहा गया कि कथित घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें 22 अक्टूबर को फेसबुक पर साझा किए गए थे। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि बच्चों को पैसे देकर यात्रा में लाया गया हो सकता है। इसे बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कुएं से मिले तीन मासूमों के क्षत-विक्षत शव, मौत की वजह अब भी अनजान, विसरा रिपोर्ट पर टिकी नजरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव और डीजीपी को जांच के निर्देश
आयोग ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा मामला माना है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाए और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच में यह भी पता लगाने को कहा गया है कि क्या बच्चों को किसी तरह का आर्थिक प्रलोभन देकर यात्रा में शामिल किया गया था। इसके साथ ही बच्चों के संरक्षण से जुड़े लागू कानूनों के संभावित उल्लंघन की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।


बच्चों के वीडियो और तस्वीरों की भी जांच
आयोग ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव को भी मामले में कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय को बच्चों के कथित वीडियो और तस्वीरों के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं को देखने के लिए कहा गया है।
आयोग के पत्र में संबंधित अधिकारियों से निर्धारित अवधि में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है, ताकि मामले में आगे विचार किया जा सके। फिलहाल आयोग के निर्देश शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने से संबंधित हैं। पत्र में आरोपों को सिद्ध घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed