फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   digvijay singh gave new tension to madhya pradesh chief minister

दिग्विजय ने दी शिवराज सिंह को टेंशन

Sun, 06 Jul 2014 01:44 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
digvijay singh gave new tension to madhya pradesh chief  minister

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने व्यापमं घोटाले मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्य न्यायाधीश को लिखे गए पत्र को याचिका मानकर स्वीकार कर लिया है। अब 7 जुलाई को इस पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन


वहीं दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनके रिश्तेदार (पत्र में साले साहब उल्लेखित) संजय सिंह मसानी और उनकी पत्नी दीप्ति सिंह को अनुचित तरीके से ठेकेदारी के लाइसेंस और ठेके देकर रातोंरात करोड़पति बनाए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाए हैं कि 21 मई 2008 को मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह मसानी की कंपनी नीलाक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. ने 1 करोड़ 6 लाख रुपए के काम का अनुभव बताते हुए ए-3 कैटेगरी लाइसेंस का आवेदन दिया और उन्हें 50 लाख के सिंगल कार्य का पर्याप्त अनुभव नहीं होने के बाद भी 24 मई 2008 को ही लाइसेंस दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साले पर लगा है आरोप

digvijay singh gave new tension to madhya pradesh chief  minister

उसके बाद 26 मई 2008 को 5 करोड़ 6 लाख रुपए के अनुभव के आधार पर उन्हें ए-4 कैटेगरी के लाइसेंस का आवेदन दिया गया।

पांच दिन बाद 2 जून 2008 को ही उन्हें ए-4 कैटेगरी का लाइसेंस मिल गया। जबकि कंपनी की मूल पूंजी 8 लाख रुपए थी। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि वास्तव में कोई काम नहीं किया गया।

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि एक साल बाद 18 मई 2010 को 900 लाख रुपए के अनुभव का काम बताया गया और ए-5 कैटेगरी के लाइसेंस का आवेदन किया गया। सीए ने 1500 लाख रुपए का काम नहीं पाए जाने पर आपत्ति लगाई थी, फिर भी लाइसेंस दे दिया गया।

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए हैं कि अपने साले की कंपनी को पर्याप्त अनुभव नहीं होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस दिए गए। कंपनी ने फर्जी दस्तावेज लगाए। आयकर और प्रोफेशनल टैक्स भी नहीं चुकाया गया है।

दिग्विजय का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने पद का बेजा इस्तेमाल करके अपने साले साहब को करोड़ों के ठेके दिलाए हैं। इसलिए उन्हें अपना वादा पूरा करते हुए राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed