फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh furious over refusal to meet: Such behavior will cost you dear Shivraj ji, I will sit on dharna, if you want to be arrested, do it

मिलने से इनकार पर भड़के दिग्विजय सिंह: ऐसा बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा शिवराज जी, मैं धरने पर बैठूंगा, गिरफ्तार करना है तो कर लो

Thu, 20 Jan 2022 01:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री द्वारा टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय देने के बाद आज मिलने से मना करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भड़क गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसा बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा शिवराजजी। 

विज्ञापन
Digvijay Singh furious over refusal to meet: Such behavior will cost you dear Shivraj ji, I will sit on dharna, if you want to be arrested, do it
Bhopal: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शिवराज द्वारा मिलने से इनकार करने पर नाराजगी जाहिर की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय देने के बाद आज मिलने से मना करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भड़क गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसा बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा शिवराज सिंह जी।
विज्ञापन


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पास मध्यप्रदेश के डूब में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है। उनके पास भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है। डेढ़ महीने से इंतजार करने के बाद उनके कार्यालय ने मुझे कल 21 जनवरी 2022 को सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) उनके निवास स्थान पर मिलने का समय दिया और आज मुझे सूचना दी गई है कि वे मुझसे नहीं मिलेंगे, व्यस्त हैं। अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर कल सुबह सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) बैठूंगा, नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए, लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूं शिवराज सिंहजी।
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा था। दिग्विजय सिंह ने पत्र लिखकर कहा था कि टेम और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले के किसानों की हजारों एकड़ भूमि डूब में आ रही है। प्रभावित परिवारों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि इसको लेकर पूर्व में आपको पत्र भी लिखे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों की समस्या से अवगत कराने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ बीस जनवरी तक मिलने का समय देने पर निर्णय लें। यदि समय नहीं दिया जाता है तो फिर मुझे प्रभावित किसानों के साथ आपके (मुख्यमंत्री) आवास के सामने धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। और तब तक नहीं उठूंगा, जब तक मुलाकात नहीं हो जाती। इसके बाद उन्हें 2 जनवरी को मिलने का समय दिया गया था, पर किन्हीं कारणों से ये मुलाकात टल गई। इस पर दिग्विजय सिंह नाराज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed