{"_id":"6481e7efae716a88140bc505","slug":"digvijay-singh-advised-rajnath-singh-be-careful-we-doubt-that-shivraj-is-making-you-mamu-too-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: दिग्विजय सिंह ने राजनाथ सिंह को दी सलाह- सावधान रहिए! हमें शक है शिवराज आपको भी मामू बना रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: दिग्विजय सिंह ने राजनाथ सिंह को दी सलाह- सावधान रहिए! हमें शक है शिवराज आपको भी मामू बना रहे
Thu, 08 Jun 2023 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:08 PM IST
सार
13 जून को राजगढ़ में शिवराज सरकार किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राजनाथ सिंह को सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिग्विजय सिंह ने सलाह दी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए कई ट्वीट किए हैं। इसमें उन्हें सावधान रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि 13 जून को राजगढ़ में शिवराज सरकार किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि माननीय राजनाथ सिंह जी का राजगढ़ में हार्दिक स्वागत। आपको 2008 के विधानसभा चुनाव में आपके द्वारा किसानों का क़र्ज़ माफ़ करने का वादा याद दिलाना चाहता हूं। 2008 में आपके वादे के अनुसार भाजपा की सरकार चुनी गई। 2013 में फिर भाजपा की सरकार बनी, लेकिन भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। अब आप 15 साल बाद केवल किसानों का ब्याज माफ़ करने आ रहे हैं। जबकि 2018-19 में कमलनाथ के नेतृत्व में 27 लाख किसानों का 11500 करोड़ कर्ज माफ़ किया था। यह भाजपा की सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया था। हमें शक है शिवराजजी आप को भी मामू बना रहे हैं। सावधान रहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 13 जून को राजगढ़ में शिवराज सरकार किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग 11 लाख से अधिक किसानों के ऋण का ब्याज माफ करते हुए सहकारी समितियों के खातों में 2200 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए राजनाथ सिंह को शिवराज सिंह चौहान से सावधान रहने की सलाह दी है।